Lightweight Silver Payal Designs: 4 फैंसी सिल्वर पायल के डिजाइन
1. Ghungroo Design Silver Payal

हैवी घुंघरू वाली पायलें उन लड़कियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो अपने लुक में कुछ खास और लग्जीरियस जोड़ना चाहती हैं। वैसे तो घुंघरू वाली पायल बहुत ही पुराना ट्रेंड है, मगर इसमें लाइटवेट वाली नई वेराइटी भी मार्केट में मिल जाएंगी।
2. Silver Chain Design Payal

इस तरह के डिजाइन वाली चांदी की पायल बेहद ही पतली और कंफर्टेबल होती हैं, इसलिए डेली वियर के लिए बेस्ट होते हैं। ऑफिस जाने वाली महिलाएं भी इस तरह के पायल को आसानी से कैरी कर सकती हैं। यंगस्टर्स को भी इस डिजाइंस के पायल खूब भाएंगे। ये सिंपल होने के साथ ही बेहद अट्रैक्टिव भी होते हैं। शादीशुदा महिलाओं के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन है।
3. Evil Eye Silver Payal

आजकल की लड़कियों के बीच ‘ईविल आई’ डिजाइंस का जबरदस्त क्रेज है। यह न केवल पैरों को ट्रेंडी लुक देता है, बल्कि बुरी नजर से भी बचाता है। आप जींस, एंकल-लेंथ ट्राउजर या कैजुअल ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं। यह बहुत हल्की होती है और डेली वियर के लिए परफेक्ट है।
4. Minimal Chain Design Silver Payal

अगर आप रोज़ाना पहनने के लिए हल्का और सिंपल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो मिनिमल चेन पायल बेस्ट ऑप्शन है। पतली-सी सिल्वर चेन वाली ये पायल ऑफिस और कॉलेज दोनों जगह कैरी की जा सकती है। इसका डिजाइन इतना हल्का होता है कि आपको पहनने में कोई दिक्कत नहीं होगी और पूरे दिन आरामदायक महसूस होगा।





















