Iran war cost: Israel और Iran के बीच जारी जंग को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Ali Khamenei के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार कर दिया है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान में अब तक 1332 लोगों की मौत हो चुकी है।
दूसरी ओर, ईरान का दावा है कि उसके ऊपर अब तक करीब 1300 हमले किए गए हैं, जिनमें 14 मेडिकल सेंटर भी निशाना बने। इन हमलों के कारण कई इलाकों में पानी और बिजली की सप्लाई भी ठप हो गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इजराइल का कहना है कि उसने ईरान के करीब 300 मिसाइल लॉन्चरों को तबाह कर दिया है। वहीं ईरान ने पलटवार का दावा करते हुए कहा है कि कुवैत, बहरीन और यूएई में मौजूद करीब 20 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। इससे पूरे मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
19 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की उम्मीद!
इसी बीच इंटरनेशनल ट्रेड की अगर बात की जाए तो दुनिया भर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। दूसरी तरफ, ईरान युद्ध अमेरिका के लिए यह कदम काफी महंगा साबित हो रहा है। हर दिन अमेरिका के जेब से 9 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। एक्सपर्ट की राय माने तो इसी तरह यह युद्ध चलता रहा तो जल्द ही अमेरिका की आर्थिक स्थिति डगमगा जायेगी। इस वॉर के लिए अमेरिका को मिलाकर 19 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत चुकानी पड़ सकती है.
देखें वो 5 कारण जिससे मिडिल ईस्ट हो जाएगा खोखला
- महंगा युद्ध
अमेरिका रोज़ 80 अरब डॉलर खर्च कर रहा है, जिससे उसकी आर्थिक जेब पर भारी दबाव पड़ रहा है।
मतलब: युद्ध लगातार महंगा हो रहा है और पैसों की कमी अमेरिका को मुश्किल में डाल सकती है। - जनजीवन प्रभावित
ईरान और आस-पास के देशों में बिजली, पानी और रोज़मर्रा की सुविधाओं में भारी कमी हो रही है।
मतलब: आम लोगों की ज़िंदगी मुश्किल हो रही है, स्कूल और अस्पताल भी प्रभावित हो रहे हैं। - बाजार और तेल की कीमतें बढ़ीं
युद्ध के कारण तेल और अन्य चीज़ों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
मतलब: Middle East के देश और दुनिया के बाकी हिस्सों में महंगाई बढ़ रही है। - शरणार्थी और विस्थापन
लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर भाग रहे हैं।
मतलब: लाखों लोग बेघर हो रहे हैं और बड़ी संख्या में शरणार्थी बन रहे हैं। - राजनीतिक अस्थिरता
देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है और सरकारें कमजोर हो रही हैं।
मतलब: युद्ध से Middle East में शांति और स्थिरता खतरे में है।


Download Android App
Download iOS App






