Silver Hathphool Design: अगर आप भी कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए ज्वेलरी पहनने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट हाथ फूल डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
Silver Hathphool Design: परफेक्ट ब्राइडल लुक के लिए बेस्ट हैं ऐसे Silver Hathphool
1. Kundan HathPhool Designs

अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए आप हैवी न पहनकर सिंपल कुंदन वर्क वाले हाथ फूल स्टाइल कर सकती हैं। कुंदन वर्क वाले हाथ फूल में आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इस तरह के हाथ फूल के डिजाइन आपके लुक को स्टाइलिश बनाएंगे साथ ही, आपका लुक सुंदर भी नजर आएगा। इन कुंदन वर्क वाले हाथ फूल का चुनाव आप अपने लहंगे के अनुसार कर सकती हैं। वहीं इन्हें पहनने के बाद आपको हाथों में हैवी चुडा पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
2. Silver HathPhool Designs

दुल्हन अपने लहंगे और आउटफिट के साथ श्रृंगार न करें ऐसा हो ही नहीं सकता है। अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने के लिए अधिकतर दुल्हन हाथफूल को भी शामिल करती हैं। ऐसे में आपके लिए यह खूबसूरत गोल्ड टोऩ्ड व्हाइट कुंदन हाथफुल डिजाइन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप अपने हाथों पर पहनकर अपने पूरे लुक को बेहतर बना सकती हैं।
3. Ring Haath Phool

वैसे तो कई हाथफूल में एक ही रिंग का कॉम्बिनेशन होता है लेकिन इस मल्टी रिंग हाथफूल में आपको पूरी उंगलियों में अंगूठी पहनने का ऑप्शन देती है। यह हाथ फूल आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। ऐसे में आप एक जैसे हाथफूल पहनने के बजाय इस तरह के खूबसूरत हाथफूल को शामिल कर सकती हैं। यह दुल्हन के लिए यूनिक डिजाइंस हो सकता है।
4. Temple Haath Phool

आप चाहें तो अपने ब्राइडल लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए और भीड़ से हटके दिखने के लिए इस तरह के खूबसूरत साउथ ज्वेलरी हाथ फूल डिजाइन को शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ अपने ब्राइडल लुक को भी भीड़ से हटके दिखा सकती हैं। यह हाथफूल आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।























