साड़ी हो या कुर्ती, हर लुक को बनाएंगी खास! यहां देखें 6 सबसे Stylish सिल्वर झुमकी डिजाइन्स

Silver Jhumki Designs
Silver Jhumki Designs: शादी-व्याह हो या कोई तीज-त्यौहार, एक खूबसूरत झुमका पूरे एथनिक लुक में चार चांद लगा देता है। आजकल सिल्वर झुमकों के कई Modern और Trendy Designs  बाजार में छाए हुए हैं। हम आपको कुछ ऐसे स्टनिंग झुमकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप एथनिक आउटफिट्स के साथ वियर कर सकती हैं और अपने लुक को फैशनेबल बना सकती हैं। यहां पर 6 Lightweight Silver Jhumka Designs बताए गए हैं, जिन्हें आप देख सकती हैं।

Silver Jhumki Designs: 6 ट्रेंडी सिल्वर झुमकी डिजाइन्स

1. Floral Silver Jhumka

Silver Jhumki Designs
Silver Jhumki Designs
फ्लोरल सिल्वर झुमके हल्के, सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये ज्यादा बड़े नहीं होते हैं, ऐसे में इसे डेली वियर के हिसाब से भी पहना जा सकता है। ये लाइटवेट होते हैं इसलिए, आप इन्हें कॉलेज या ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं।

2. Temple Silver Jhumka

Silver Jhumki Designs
Silver Jhumki Designs
टेम्पल झुमके साउथ इंडिया में काफी ज्यादा मशहूर हैं। ये देवी-देवताओं, मोर, कमल या मंदिर के डिजाइन वाले झुमके होते हैं। यह खासतौर से शादियों के लिए परफेक्ट चॉइस होता है। अगर आप भी टेम्पल जूलरी लेने की सोच रहे हैं तो ये झुमके बेस्ट रहेंगे।

3. Silver Hoop Jhumka

Silver Jhumki Designs
Silver Jhumki Designs
आजकल कई लड़कियां सिल्वर हूप झुमके को खूब पसंद कर रही हैं। आप इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये झुमके आपको सिंगल, डबल और ट्रिपल हूप में भी मिल जाएंगे।

4. Silver Jhumkas with Pearl Drops

Silver Jhumki Designs
Silver Jhumki Designs
अगर आप भी छोटे और सिंपल झुमके पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए सबसे ज्यादा बेस्ट है सिल्वर पर्ल झुमका। आप इसे जींस-टॉप, सूट और कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इनके कई अलग-अलग डिजाइन मार्केट में मिलते हैं। झुमके का कलर आप अपनी ड्रेस और फेस कट के हिसाब से ले सकती हैं।

5. Meenakari Silver Jhumka

Silver Jhumki Designs
Meenakari Silver Jhumka
अगर आप सिल्वर के साथ रंगों और कुंदन का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो मीनाकारी झुमके सबसे बेस्ट हैं। इनमें लाल, हरे या नीले रंग का काम होता है। ये झुमके आजकल काफी ट्रेंड में हैं।

6. Multilayered Silver Jhumka

Silver Jhumki
Silver Jhumki
इसे ‘झालर वाले झुमके’ भी कहते हैं। इसमें दो या तीन लेयर्स होते हैं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जिन्हें हैवी झुमके पहनना पसंद है। यह शादी-व्याह के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।