Stone Work Anklet Designs: पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप भी स्टोन वर्क वाली एंकलेट को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के एंकलेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे लुक भी काफी अट्रैक्टिव नजर आता है। बस आपको सही तरीके के डिजाइन को चूज करना होगा।
Stone Work Anklet Designs: पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे Stone वाली पायल
1. Double Layer Payal

डबल लेयर पायल डिजाइन आजकल न्यूली मैरिड वुमन के बीच काफी ट्रेंड में हैं। दो परतों में बनी ये पायल न सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगती है बल्कि आपके पैर को रॉयल टच देती है। इसमें एक लेयर में बारीक चेन होती है और दूसरी में छोटे-छोटे मोती या झुनझुने जुड़े होते हैं। इसे आप ट्रेडिशनल या फेस्टिव आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।
2. Heavy Payal

हैवी घुंघरू वाली पायलें उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो अपने लुक में कुछ खास और लग्जीरियस जोड़ना चाहती हैं। वैसे तो घुंघरू वाली पायल बहुत ही पुराना ट्रेंड है, मगर इसमें आपको बहुत अच्छी वेराइटी मार्केट में मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, आप इन पायलों को जब भी पहनेंगी तो इनकी छम-छम से सभी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा। ये पायलें नृत्य और संगीत के कार्यक्रम के लिए आदर्श होती हैं और विशेषकर त्योहारों और शादी की रस्मों में आप इसे पहनती हैं, तो हर कोई आपकी तारीफ करता है।
3. Stone Payal

इस तरह के स्टोन के साथ पर्ल जड़े हुए डिजाइंस आप शादी के दिन कैरी कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस लाइट वेट होते हैं। अगर आपको सिंपल रहना पसंद है तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस परफेक्ट रहेंगे।
4. Single Layer Payal

अगर आप रोज़ाना पहनने के लिए हल्का और सिंपल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो मिनिमल चेन पायल बेस्ट ऑप्शन है। पतली-सी सिल्वर चेन वाली ये पायल ऑफिस और कॉलेज दोनों जगह कैरी की जा सकती है। इसका डिजाइन इतना हल्का होता है कि आपको पहनने में कोई दिक्कत नहीं होगी और पूरे दिन आरामदायक महसूस होगा।























