Kitchen Tips: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मौसम हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। टमाटर की बात करें तो टमाटर के दाम तो सबसे ज्यादा हो रहे हैं। टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसके इस्तेमाल से हर सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। मौसम बदलने के साथ-साथ सब्जियां खराब होने लगती हैं। ऐसे हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह टमाटर को स्टोर कर सकते हैं।
Highlights
- फ्रिज में टमाटर रखना खतरनाक!
- मौसम के अनुसार सब्जियां होती है खराब
- इन तरीको से करें स्टोर
फ्रिज में रखा टमाटर खाना हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। ज्यादातर लोग टमाटरों को फ्रिज में स्टोर करके एक हफ्ते या कई महीनों तक रखते हैं। लेकिन डाइटिशियन का मानना है कि टमाटर को कभी भी फ्रिज में रखकर नहीं खाना चाहिए। टमाटर को फ्रिज में रखकर खाने से उसका स्वाद बदल जाता है और यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है।
क्यों होता है टमाटर लाल
लाइकोपीन एक कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट है जो टमाटर में पाया जाता है। यही उन्हें लाल रंग देता है। जब टमाटर को रेफ्रिजरेटर में रखा जाता है, तो फ्रीजर की ठंडक लाइकोपीन की संरचना को बदल देती है और यह ग्लाइकोअल्कलॉइड में परिवर्तित हो जाता है जिसे टोमेटाइन ग्लाइकोअल्कलॉइड कहा जाता है। यह टोमेटाइन ग्लाइकोअल्कलॉइड शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
ऐसे करें स्टोर
इससे आंतों में सूजन, मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह लिवर और किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए टमाटर को ज्यादा देर तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय इसे सामान्य कमरे के तापमान पर ही स्टोर करना चाहिए, तभी इसे खाना फायदेमंद हो सकता है।
टमाटर को फ्रिज में रखने से उनका स्वाद और सुगंध दोनों बदल जाता है। पकने के बाद टमाटर एथिलीन गैस छोड़ते हैं। रेफ्रिजरेटर की ठंडक से एथिलीन का उत्पादन बंद हो जाता है, जिससे टमाटरों का स्वाद बदल जाता है और वे खट्टे हो जाते हैं। इसलिए टमाटर को हमेशा कमरे के तापमान पर ही स्टोर किया जाना चाहिए।
आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App






