Kiwi Khane ke Fayde: कमजोर इम्यूनिटी से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक, शरीर की कई समस्याओं का इलाज है कीवी, जानिए इसके फायदे

Summary :

Kiwi Khane ke Fayde: कीवी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका स्वाद खट्टा होता है, लेकिन इसे खाने से हमारे शरीर में किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती है। कीवी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना एक या दो कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो शरीर में सूजन को कम करता है। रोजाना…

Kiwi Khane ke Fayde: कीवी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका स्वाद खट्टा होता है, लेकिन इसे खाने से हमारे शरीर में किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती है। कीवी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना एक या दो कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो शरीर में सूजन को कम करता है।

रोजाना कीवी को अपनी डाइट में शामिल करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में किया जा सकता है। इसे पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं, कीवी खाने के फायदे क्या-क्या हैं।

Kiwi Khane ke Fayde: रोजाना कीवी खाने के फायदे

benefits of eating kiwi in summers
benefits of eating kiwi in summers (Source: social media)

1. इम्यूनिटी में मददगार

कीवी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। अगर आप रोज कीवी का सेवन करते हैं, तो आप वायरल बीमारियों से भी बच सकते हैं।

2. आंखों में मददगार

अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद ज़रूरी होता है। कीवी में विटामिन्स, फोलेट एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

kiwi benefits in summers
kiwi benefits in summers (Source: social media)

3. सूजन में मददगार

अगर आप भी सूजन की समस्या से परेशान हैं, तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जानें वाले इन्फ्लेमेटरी गुण हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर आपको भी अर्थराइटिस की शिकायत रहती है, तो कीवी का रोजाना सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और कम करने में मदद मिलती है।

4. पाचन में मददगार

खाना खाने के बाद अगर आपको भी कब्ज एसिडिटी जैसी समस्या होती है, तो इसके लिए कीवी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज, गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

Kiwi Khane ke Fayde
Kiwi Khane ke Fayde (Source: social media)

5. ब्लड प्रेशर में मददगार

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। कीवी में प्रोटीन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट के तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।