NTA JIPMAT Exam City Slip 2026 : NTA को लेकर इस समय देश भर में बहस चल रही है. NEET पेपर लीक मामले में NTA का विरोध भी हो रहा है. इस बीच इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. यह उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने JIPMAT की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था.
बता दें, ये अभ्यर्थी NTA की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. मगर यह ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करना होगा. इसका होना जरूरी है.
NTA JIPMAT Exam City Slip 2026 : कैसे करें स्लिप डाउनलोड

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा.
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
अब Advance City Intimation for JIPMAT– 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा.
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.
ऐसे सीधे इस लिंक पर जा कर अपनी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
NTA JIPMAT Exam City Slip 2026 out : इस डेट पर होगी परीक्षा

JIPMAT (Joint Integrated Program in Management Admission Test) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. यह परीक्षा मुख्य रूप से IIM जम्मू और IIM बोध गया के 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. यह परीक्षा मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जो 12वीं के बाद ही मैनेजमेंट (BBA + MBA) में अपना करियर बनाना चाहते हैं
बता दें, जेआईपीएमएटी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केद्रों में 07 जून को किया जाएगा. यह एग्जाम 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी. परीक्षा में उम्मीदवारों से 400 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी.


Download Android App
Download iOS App




