Latest Bandhani Dupatta Designs: इस तीज सिंपल सूट के साथ पहनें ये ट्रेंडी बांधनी दुपट्टे, देखें 4 लेटेस्ट डिज़ाइन

Summary :

आइए देखते हैं इस सीजन के 4 लेटेस्ट बांधनी दुपट्टा डिज़ाइन्स, जो आपके सिंपल सूट को तुरंत फेस्टिवल-रेडी और एलिगेंट बना देंगे!

Latest Bandhani Dupatta Designs: तीज का त्योहार हो और हर तरफ लाल, हरे और पीले रंगों की छटा न बिखरे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! इस खास मौके पर हर महिला खूबसूरत और पारंपरिक दिखना चाहती है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार भारी-भरकम और महंगे सूट ही पहने जाएं। अगर आप इस तीज पर हल्का और आरामदायक सिंपल सूट पहन रही हैं, तो बस एक ट्रेंडी बांधनी दुपट्टा जोड़कर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

बांधनी कला सदियों पुरानी है, जो अपनी खास डाइविंग तकनीक और चटकीले रंगों के लिए जानी जाती है। आइए देखते हैं इस सीजन के 4 लेटेस्ट बांधनी दुपट्टा डिज़ाइन्स, जो आपके सिंपल सूट को तुरंत फेस्टिवल-रेडी और एलिगेंट बना देंगे!

Gotta Patti Bandhani Dupatta

Bandhani dupatta designs for festive season
Bandhani dupatta designs for festive season( Source: Social Media)

अगर आपका सूट बिल्कुल प्लेन है, तो गोटा-पत्ती वर्क वाला बांधनी दुपट्टा सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लाल, मैरून या गहरे हरे रंग के बांधनी दुपट्टे के किनारों पर सुनहरी गोटा-पत्ती की बेल आपके लुक में ट्रेडिशनल चमक जोड़ देती है। इसे ऑल-व्हाइट या ऑल-येलो सिंपल कॉटन सूट के साथ पेयर करें। यह दिन के पूजा समारोह के लिए एकदम सही है।

Multi-Color Bandhani Dupatta

Traditional Bandhani dupattas for Sawan
Traditional Bandhani dupattas for Sawan( Source: Social Media)

रंगों का त्योहार जैसी फील पाना चाहती हैं? तो मल्टी-कलर या ‘पचरंगी’ बांधनी दुपट्टा आपके लिए ही बना है। इसमें एक ही दुपट्टे में हरा, पीला, गुलाबी, नारंगी और लाल रंग का सुंदर कॉम्बो होता है। यह दुपट्टा किसी भी न्यूट्रल या सिंगल कलर सूट के साथ तुरंत मैच हो जाता है। अगर आप रंग-बिरंगा और यूथफुल लुक चाहती हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें।

Zari Border Bandhani Dupatta

Traditional Bandhani dupattas for Sawan( Source: Social Media)
Traditional Bandhani dupattas for Sawan( Source: Social Media)

तीज के मौके पर शाम की पूजा या पारिवारिक फंक्शन के लिए थोड़ा हैवी लुक चाहिए? तो आर्ट सिल्क या चंदेरी सिल्क बांधनी दुपट्टा चुनें। सिल्क फैब्रिक का नैचुरल शाइन और उस पर बना बारीक बांधनी पैटर्न साथ में Zari का बॉर्डर इसे बेहद शाही लुक देता है। इसे गहरे हरे या गहरे लाल रंग के सिल्क/रेयान के सिंपल सूट के साथ पहनें और साथ में झुमकियाँ पेयर करें।

Two-Tone Bandhani Dupatta

Traditional Bandhani dupattas for Sawan( Source: Social Media)
Traditional Bandhani dupattas for Sawan( Source: Social Media)

आजकल मॉडर्न और ट्रेंडी लुक के लिए टू-टोन (Two-Tone) या शेडेड बांधनी दुपट्टे काफी ट्रेंड में हैं। इसमें दो रंगों का बहुत ही खूबसूरत ग्रेडिएंट (जैसे पीला और हरा, या गुलाबी और नारंगी) देखने को मिलता है। इसके किनारों पर लगी फैंसी लटकन (Tassels) इसे और भी आकर्षक बनाती हैं। इसे साइड में एक कंधे पर ड्रेप करें या प्लेट्स बनाकर पिन करें ताकि दुपट्टे के दोनों रंग और लटकन साफ नज़र आएं।

Also Read: Sawan Somwaar Saree Ideas: सावन सोमवार पूजा के लिए 5 खूबसूरत साड़ी लुक्स, दिखें सबसे अलग और एलिगेंट!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।