Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज 2026 पर ट्राई करें 4 बांधनी साड़ी, मिलेगा परफेक्ट लुक

Summary :

अगर आप इस तीज पर साधारण लुक से हटकर कुछ एथनिक और रॉयल पहनना चाहती हैं, तो राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक बंधेज और लहरिया प्रिंटेड साड़ियां आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती हैं। ये न केवल देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं, बल्कि त्यौहार के माहौल में एकदम वाइब्रेंट और रॉयल लुक देती हैं।

Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज हर सुहागन के लिए बेहद खास पर्व है। इस दिन सोलह श्रृंगार करने की परंपरा सदियों पुरानी है। अगर आप इस तीज पर साधारण लुक से हटकर कुछ एथनिक और रॉयल पहनना चाहती हैं, तो राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक बंधेज और लहरिया प्रिंटेड साड़ियां आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती हैं। ये न केवल देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं, बल्कि त्यौहार के माहौल में एकदम वाइब्रेंट और रॉयल लुक देती हैं।

Multicolor Bandhani Saree

Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026
Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

मल्टी-कलर आउटफिट्स आपके लुक में तुरंत निखार ला देते हैं। लहरिया की लहराती हुई रंग-बिरंगी रेखाएं और उस पर बारीक गोटा-पट्टी का काम आपको भीड़ से बिल्कुल अलग और अट्रैक्टिव दिखाता है। पूजा-पाठ के दौरान यह लुक बेहद खिलकर आता है।

Silk Bandhani With Zari Work

Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

अगर आप तीज पर एलगेंट और रिच लुक चाहती हैं, तो सिल्क फैब्रिक में बांधनी साड़ी चुनें। इसके छोटे-छोटे बंधेज डॉट्स और चमकदार जरी बॉर्डर पूजा के अवसर पर बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। सिल्क कैरी करने में भी काफी आरामदायक होता है, जिससे आप पूरे दिन सहज महसूस करेंगी।

Border Bandhani Saree

Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

पारंपरिक और मॉडर्न लुक के परफेक्ट फ्यूजन के लिए शिफॉन की लहरिया साड़ी बेस्ट है। बेहद हल्की (lightweight) होने के कारण इसे संभालना बेहद आसान होता है। इसके किनारों पर किया गया बारीक थ्रेड कटवर्क इसे हैवी और स्टनिंग फिनिश देता है।

Gujarati Bandhani Saree

Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Latest Bandhani Saree Design For Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

गुजराती और मारवाड़ी संस्कृति के कॉम्बिनेशन वाली साड़ियां तीज-त्योहारों पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। इनमें बांधनी और लहरिया दोनों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। यह साड़ी आपको ऑनलाइन स्टोर्स के साथ-साथ नजदीकी लोकल मार्केट में भी आसानी से मिल जाएगी।

Also Read: Ganesh Chaturthi 2026: जानिए गणेश चतुर्थी पर जानें कौन-से रंग पहनना होगा शुभ?

 

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।