अगर आप किसी शादी, पार्टी या फेस्टिव ऑकेजन पर साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं और अपने लुक को थोड़ा हटके और ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो कुंदन और पर्ल वर्क नेकलेस आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं! पारंपरिक कुंदन की रॉयल्टी और मोतियों की सादगी मिलकर किसी भी साड़ी लुक में चार चांद लगा देती हैं।
Choker Style

अगर आपकी साड़ी का गला गहरा या ऑफ-शोल्डर है, तो कुंदन-पर्ल चोकर सबसे बेस्ट लगेगा। इसे नेट या जॉर्जेट साड़ी के साथ पेयर करें और बालों में स्लीक जूड़ा बनाएं।
Layered Necklace

मोतियों की 3 से 4 लड़ियों के साथ बीच में बड़ा सा कुंदन पेंडेंट। यह डिजाइन सिंपल या प्लेन बॉर्डर वाली साड़ियों पर बेहद अट्रैक्टिव दिखता है।
Rani Haar

लंबे कुंदन और पर्ल की लटकन वाले महारानी हार भारी साड़ियों के साथ एकदम परफेक्ट बैठते हैं। बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ रानी हार पहनकर आप किसी भी फंक्शन में महफिल लूट सकती हैं।
Minimalist Pearl-Kundan

ऑफिस पार्टी, कॉकटेल नाइट या हल्के-फुल्के गेट-टुगेदर के लिए यह बिल्कुल सही ऑप्शन है।



Download Android App
Download iOS App




