Chandbali Earrings For Hariyali Teej: फैशन के गलियारे में खूब ट्रेंड पर हैं ये चांदबाली इयररिंग्स, देखे एक से बढ़कर एक डिज़ाइन

Summary :

शादी-ब्याह का मौका हो या कोई त्यौहार, चांदबाली हर खास मौके के लिए पहली पसंद बनी हुई है। आइए देखते हैं इस सीजन ट्रेंड में छाए चांदबाली के सबसे खूबसूरत और लेटेस्ट डिज़ाइन्स।

अगर किसी एक एक्सेसरी ने हमेशा महिलाओं के दिलों पर राज किया है, तो वह है ‘चांदबाली’। चांद के आकार वाली यह खूबसूरत इयररिंग न केवल आपके एथनिक लुक में चार चांद लगाती है, बल्कि साधारण से साधारण आउटफिट को भी रॉयल टच दे देती है।

शादी-ब्याह का मौका हो या कोई त्यौहार, चांदबाली हर खास मौके के लिए पहली पसंद बनी हुई है। आइए देखते हैं इस सीजन ट्रेंड में छाए चांदबाली के सबसे खूबसूरत और लेटेस्ट डिज़ाइन्स।

Royal Kundan & Polki

Chandbali Earrings For Hariyali Teej
Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)

शाही और एलिगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए कुंदन वर्क वाली चांदबाली हमेशा ऑल-टाइम फेवरेट रहती है। इसमें बने बारीक कुंदन और पोलकी स्टोन किसी भी हैवी लेहंगे या बनारसी साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं।

Pearl Detailing Chandbali

Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)
Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)

अगर आप बहुत ज्यादा भड़कीला लुक नहीं चाहतीं और सोबर एलिगेंस की तलाश में हैं, तो पर्ल चांदबाली आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। इसके निचले हिस्से में लटकते छोटे-छोटे सफेद या रंग-बिरंगे मोती (Pearls) आपके चेहरे को एक सॉफ्ट और अट्रैक्टिव फ्रेम देते हैं।

Trendy Oxidized Silver

Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)
Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)

कॉलेज गर्ल्स और वर्किंग विमेन के बीच इन दिनों ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ज़बरदस्त क्रेज़ है। ये बजट-फ्रेंडली होती हैं और एथनिक के साथ-साथ इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी खूब जंचती हैं।

Vibrant Meenakari Work

Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)
Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)

अपने आउटफिट के रंग से मैचिंग ज्वेलरी पहनना चाहती हैं? तो मीनाकारी चांदबाली से बेहतर कुछ नहीं। इसमें लाल, हरे, नीले और गुलाबी रंगों का बेहतरीन इनेमल वर्क होता है, जो आपके पूरे लुक में एक ब्राइट पॉप कलर जोड़ देता है।

Multi-Layered Chandbali

Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)
Chandbali Earrings For Hariyali Teej( Source: Social Media)

अक्सर हैवी नेकलेस पहनना असहज लगता है, ऐसे में सिर्फ एक स्टेटमेंट लेयर्ड चांदबाली ही पूरा काम कर देती है। इसमें दो या तीन Layers में चांद का आकार बना होता है, जिससे यह काफी हैवी और अट्रैक्टिव दिखती है।

Also Read: Gold Earring Designs For Girlfriend: गोल्ड ईयररिंग्स के वो डिज़ाइन्स, जो आपकी गर्लफ्रेंड को पहली नज़र में भा जाएंगे!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।