कपड़े धोने का सही तरीका जानते हैं आप? ज्यादा Detergent और रगड़ से पहुंच सकता है भारी नुकसान, बदलें ये आदतें

Summary :

Laundry Mistakes: संडे का दिन हो और लोग घर की साफ़-सफाई के साथ कपड़े न धुलें ऐसा हो ही नहीं सकता है। आपके भी नए जैसे दिखने वाले कपड़े कुछ ही दिनों में फीके, ढीले और खुरदुरे से लगने लगते हैं। जब ऐसा होता है, तो हमें लगता है कि कपड़े की क्वालिटी ही खराब है, लेकिन ऐसा होने के पीछे हमारी ही कुछ गलतियां होती हैं। आप सभी लोग कपड़ों को धोना एक सिंपल टास्क समझते होंगे लेकिन, अगर सही तरीका अपनाया नहीं जाता है, तो आपके फेवरेट कपड़े कुछ ही दिनों में पूरी तरह खराब हो जाते हैं।…

Laundry Mistakes: संडे का दिन हो और लोग घर की साफ़-सफाई के साथ कपड़े न धुलें ऐसा हो ही नहीं सकता है। आपके भी नए जैसे दिखने वाले कपड़े कुछ ही दिनों में फीके, ढीले और खुरदुरे से लगने लगते हैं। जब ऐसा होता है, तो हमें लगता है कि कपड़े की क्वालिटी ही खराब है, लेकिन ऐसा होने के पीछे हमारी ही कुछ गलतियां होती हैं। आप सभी लोग कपड़ों को धोना एक सिंपल टास्क समझते होंगे लेकिन, अगर सही तरीका अपनाया नहीं जाता है, तो आपके फेवरेट कपड़े कुछ ही दिनों में पूरी तरह खराब हो जाते हैं।

आज हम आपको कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें अक्सर आप कपड़ों को धोते समयकरते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रहें तो आपको इन गलतियों सुधार लेना चाहिए।

Laundry Mistakes: कपड़े धुलते समय न करें ये गलतियां

Laundry Mistakes
Laundry Mistakes (Source: Social Media)

1. ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए ज्यादा डिटर्जेंट की जरूरत होती है। आपको बता दें ऐसा सोचना पूरी तरह से गलत है। जब आप ज्यादा साबुन या फिर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपके कपड़ों में जम जाते हैं और कुछ ही समय में कपड़ों से उसकी चमक चली जाती है। आपकी इस गलती की वजह से कपड़े की क्वालिटी भी समय से पहले ही खराब हो जाती है। कपड़े धोते समय आपको सही मात्रा में ही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. पानी के तापमान का ख्याल न रखना

आप जिस भी कपड़े को धो रहे हैं। आपको उसे ध्यान में रखते हुए पानी के तापमान का चुनाव करना चाहिए। जब आप गर्म पानी में कपड़े धोते हैं, तो सिर्फ उनका रंग नहीं उतरता, वे सिकुड़ भी जाते हैं। वहीं, ज्यादा ठंडे पानी में धोने से कपड़े अच्छी तरह साफ नहीं होते हैं। कपड़ों को धोने से पहले आपको उसमें लगे हुए टैग को ध्यान से पढ़ना चाहिए और फिर उसी के अनुसार पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।

3. कपड़ों को जरूरत से ज्यादा रगड़ना

कई लोगों की आदत होती है कि वे कपड़ों को अच्छे से साफ करने के लिए उन्हें जोर-जोर से रगड़ते और पटकते हैं। अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी इस गलती की वजह से फैब्रिक कमजोर हो जाता है और कपड़े आसानी से फटने लगते हैं। अगर कपड़े में लगे दागों से आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो उन्हें हल्के हाथों से साफ करें।

4. कपड़ों को लंबे समय तक भिगोकर रखना

कभी भी कपड़ों को ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर नहीं रखना चाहिए। आपकी यह आदत कपड़ों के लिए काफी हानिकारक हो सकती है। अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं, तो कपड़ों का रंग फैल जाता है और साथ ही फैब्रिक भी खराब हो जाता है। अगर कोई डेलिकेट कपड़ा है, तो आपको उसे कभी भी ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर नहीं रखना चाहिए। कपड़ों को 15 से 20 मिनट पानी में भिगोना काफी होता है।

5. कपड़ों को गलत तरीके से सुखाना

कपड़ों को सही तरीके से धोना ही नहीं, उन्हें सही तरीके से सुखाना भी आपके लिए उतना ही जरूरी हो जाता है। अगर आप तेज धूप में कपड़ों को सुखाते हैं, तो उनका रंग उड़ जाता है, जबकि हैवी कपड़ों को टांगने से कुछ ही समय में उनका शेप बिगड़ जाता है। सबसे बेहतर होगा कि आप कपड़ों को उनकी जरूरत के हिसाब से छांव या फिर बिलकुल हल्की धूप में सुखाएं। वहीं, हैवी कपड़ों को फ्लैट जमीन या इस तरह की किसी जगह पर फैलाकर सुखाएं।

Also Read: Summer की Shadi में दिखना है Cool और Stylish? अपनाएं ये 6 शानदार Tips और हर Function को बनाएं Memorable

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।