जानिए सर्दियों में क्यों करना चाहिए रोज़ तिल का सेवन

Summary :

तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, कॉपर, सेलेनियम, प्रोटीन के अलावा गामा ट्रॉपिकल, बी।, बी 3, बी6 भी होता है। सर्दी के दिनों में तिल का सेवन कई तरह से किया जाता है, जैसे लड्डू, रोस्टेड तिल, तिल की चिक्की, गजक। क्या आपको पता है कि सर्दी में तिल क्यों खाने चाहिए ? सर्दी में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए तिल का सेवन करना फायदेमंद रहता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म रहती है। तिल में प्रोटीन के अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मसल्स और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं। इसलिए सर्दी में एनर्जी बनाए…

तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, कॉपर, सेलेनियम, प्रोटीन के अलावा गामा ट्रॉपिकल, बी।, बी 3, बी6 भी होता है।

सर्दी के दिनों में तिल का सेवन कई तरह से किया जाता है, जैसे लड्डू, रोस्टेड तिल, तिल की चिक्की, गजक।

क्या आपको पता है कि सर्दी में तिल क्यों खाने चाहिए ?

सर्दी में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए तिल का सेवन करना फायदेमंद रहता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म रहती है।

तिल में प्रोटीन के अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मसल्स और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।

इसलिए सर्दी में एनर्जी बनाए रखने के लिए और मांसपेशियों, जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए तिल का सेवन करना चाहिए।

तिल में विटामिन ई और प्रोटीन के अलावा गुड फैट्स भी होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। रोजाना तिल के सेवन से स्किन ड्राईनेस से बचाव भी होता है।

सर्दी के दिनों में वायरल बीमारियों से बचाव के लिए भी तिल खाना फायदेमंद है, क्योंकि इसके सेवन से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलने के साथ ही एंटीबॉडी बनाने में भी मदद मिलती है।

डेली रूटीन में अगर तिल का सेवन कर रहे हैं तो एक चम्मच तिल काफी रहते हैं। वहीं यूरिक एसिड की समस्या है तो तिल नही खाना चाहिए।

Team Desk