Makeup Long Lasting Kaise Rakhe: जून का महीना अभी आया भी नहीं है और गर्मी ने अभी से ही घर से बाहर निकलना बंद करवा दिया है। गर्मी और उमस का मौसम आते ही सबसे बड़ा चैलेंज होता है, अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाकर रखना। क्योंकि ये मौसम ऐसा होता है कि इसमें गर्मी के साथ-साथ पसीना भी खूब आता है। इस समस्या से ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। सुबह घर से निकलते समय जो लुक एकदम फ्रेश लगता है, वही कुछ घंटों में पसीने और ऑयल के कारण खराब हो जाता है और लुक बिगड़ने लगता है।
खासकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं या किसी फंक्शन में शामिल होने वालों के लिए ये समस्या बड़ी लगती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप गर्मी में भी अपने मेकअप को लंबे समय तक टिका कर रख सकते हैं। आइए जानते हैं Summer Makeup Hacks के बारे में।
Makeup Long Lasting Kaise Rakhe: गर्मी के मौसम में ऐसे करें मेकअप

1. बर्फ का टुकड़ा
अगर आप भी अपने मेकअप को लंबे समय तक टिका कर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने स्किन पर मेकअप लगाने से पहले पहले बर्फ के टुकड़े से अच्छी तरह से मसाज करें। इससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और साथ ही आपको पसीना भी काफी कम आता है।
2. क्लींजर और टोनर
गर्मियों में हमेशा मेकअप करने से पहले अपनी स्किन पर ऑयल-फ्री क्लींजर और टोनर लगाएं। मेकअप लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए ये आपकी मदद करेगा। मेकअप से पहले आप इस टिप्स को जरूर फॉलो करें।

3. प्राइमर
अगर आप लंबे समय के लिए मेकअप को टिकाकर रखना चाहते हैं, तो आप ऑयल-फ्री प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को स्मूद फिनिश देने में मदद करता है। इससे आपकी स्किन और भी ज्यादा चमकदार नजर आती है।
4. वॉटरप्रूफ फाउंडेशन
गर्मियों के मौसम में अपने फेस और मेकअप को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो आप वॉटरप्रूफ फाउंडेशन का ही इस्तेमाल करें। इससे गर्मी के मौसम में भी आपका मेकअप बिल्कुल खिला-खिला दिखेगा। ये स्किन को लंबे समय तक के लिए टिकाकर रखता है और आपके पोर्स को बंद रखने का भी काम करता है। इस मौसम में आपको कम मेकअप का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

5. आईलाइनर, मस्कारा और लिपस्टिक
गर्मियों में अपने मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग रखने के लिए आप वाटरप्रूफ आईलाइनर, मस्कारा और लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके फेस पर अलग तरह का ग्लो आएगा और गर्मी में पसीने की वजह से ये बहेगा भी नहीं। ये गर्मी में भी आपके मेकअप को लंबे समय के लिए टिका कर रखता है।


Download Android App
Download iOS App




