Mayonnaise in Street Food: आजकल मोमोज़, सैंडविच, स्प्रिंग रोल या बर्गर जैसे स्ट्रीट फूड्स बिना मेयोनेज़ के फीके-फीके से लगते हैं। इसका क्रीमी स्वाद बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं, और खाएं भी क्यों न, आखिर इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। सिंपल से खाने में भी ये जान डाल जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह स्वादिष्ट दिखने वाली व्हाइट क्रीमी मेयोनेज़ हमारी सेहत पर क्या असर डालती है? अगर नहीं, तो यह लेख पूरा जरूर पढ़ें।
Mayonnaise Ingredients: मेयोनेज़ में क्या-क्या होता है?

मेयोनेज़ के साइड इफेक्ट्स के बारे में जानने से पहले इसमें मौजूद सामग्री के बारे में जानना जरूरी है। मेयोनेज़ मुख्य रूप से तेल, अंडे की जर्दी, सिरका या नींबू के रस से बनाई जाती है। लेकिन, जो मेयोनेज़ हमें बाहर के खाने में मिलती है, वह अक्सर घर पर बनी नहीं होती। बाजार वाली मेयोनेज़ में तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा, इसमें लंबे समय तक खराब न होने के लिए कई तरह के केमिकल्स, गाढ़ा करने के लिए स्टार्च और काफी मात्रा में चीनी और नमक मिलाया जाता है। ये सामग्री कई बार हमें बीमार करने के लिए काफी होती है।
Is Mayonnaise Good for Health: क्या मेयोनेज़ सेहत के लिए अच्छी है?

Mayonnaise Health Impacts: मेयोनेज़ खाने के 4 बड़े नुकसान
- वजन बढ़ना: मेयोनेज़ में कैलोरी और फैट बहुत ज्यादा होता है, जिससे शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है और मोटापा हो सकता है।
- हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक: बाजार वाली मेयोनेज़ में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल होता है, जो हमारे दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है।
- ब्लड प्रेशर की समस्या: मेयोनेज़ में नमक ज्यादा मात्रा में होता है। इससे ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ सकता है।
- पाचन में परेशानी: मेयोनेज़ में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स हमारे पेट को खराब कर सकते हैं और इसे पचाना भी मुश्किल होता है। इसलिए, इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
Mayonnaise in Street Food: सेवन से पहले सावधानी



Download Android App
Download iOS App




