Monsoon Immunity Tips: बारिश के मौसम में होना है बीमारियों से दूर? Immunity मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 5 Easy Home Remedies

Summary :

मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते लगते हैं, जिससे सर्दी, खांसी, फ्लू और पेट में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर इम्यूनिटी ठीक होगी तो आप काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, कुछ आसान घरेलू उपाय के बारे में। Immunity Boost Kaise Kare: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान उपाय 1.…

मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते लगते हैं, जिससे सर्दी, खांसी, फ्लू और पेट में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर इम्यूनिटी ठीक होगी तो आप काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, कुछ आसान घरेलू उपाय के बारे में।

Immunity Boost Kaise Kare: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान उपाय

1. हल्दी और अदरक

Monsoon Immunity Tips
Monsoon Immunity Tips (Source: social media)

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए हल्दी और अदरक को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं, इसलिए रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर पिएं या फिर दिन में एक या दो बार अदरक वाली चाय, काढ़ा पी सकते हैं।

2. विटामिन सी से भरपूर फल खाएं

Monsoon Immunity Tips
Monsoon Immunity Tips (Source: social media)

विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। ये शरीर को इन्फेक्शन से बचाने सेल्स को बनाने में मदद करता है, इसलिए आप इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा जामुन, आलूबुखारा, पपीता और सेब जैसे फल खाएं। इसके साथ ही नींबू पानी, संतरा और आंवला को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

3. मसालों का जादू

Immunity Boost Kaise Kare
Immunity Boost Kaise Kare (Source: social media)

भारतीय रसोई में मिलने वाले मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। तुलसी के पत्ते, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी का मिश्रण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इन मसालों को पानी में उबालकर छान लें और हल्का गुनगुना होने पर शहद मिलाकर काढ़े की तरह पीएं।

4. उबला पानी पीएं

Immunity Boost Kaise Kare
Immunity Boost Kaise Kare (Source: social media)

मानसून में पानी से होने वाली बीमारियां जैसे टाइफाइड और हैजा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए अगर आप भी इस मौसम में बाहर का पानी पीते हैं, तो ऐसा करने से बचें। घर पर भी पानी को हमेशा अच्छी तरह उबालकर और ठंडा करके ही पीएं। इससे पानी में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं।

5. पत्तेदार सब्जियों से सावधान

Monsoon Immunity Tips
Monsoon Immunity Tips (Source: social media)

हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन बारिश के मौसम में इन पर कीड़े और बैक्टीरिया काफी ज्यादा तेजी से जमा होने लगते हैं, इसलिए अगर आप पत्तागोभी, पालक या अन्य साग खाते हैं, तो उन्हें बनाने से पहले गर्म पानी और नमक से अच्छी तरह धोएं। इस मौसम में कच्ची सलाद खाने के बजाय सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर या सूप बनाकर खाएं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।