Neend Puri na Hone ke Lakshan: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल होता है। ज्यादातर लोग ऑफिस और दूसरे कामों में बिजी रहकर अपनी हेल्थ पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से पूरे दिन थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में अगर बात करें सोने कि तो हमारे शरीर के लिए नींद बेहद जरूरी होती है। क्योंकि अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो इससे आप पूरे दिन चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं।
अगर बात करें शरीर को हेल्दी रखने कि तो खाने के साथ-साथ सोना भी बेहद जरूरी होता है। जब हमारे शरीर को काम से थक कर थोड़ा आराम नहीं मिलता है, तो इससे स्ट्रेस होना आम बात है। लगातार नींद पूरी न होने से शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है, जिन्हें पहचानना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं नींद की कमी होने पर हमारे शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।
Sleep Deprivation Symptoms: नींद की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

- अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं, तो इससे दिमाग में पूरे दिन तनाव बना रहता है। इससे आपके शरीर में भारीपन भी महसूस हो सकता है। जिससे तनाव को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके कारण आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं और मूड में तेजी से बदलाव आता है।
- जब हमारा दिमाग थका होता है, तो किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है। जिससे हमारा फोकस बिगड़ने लगता है और आप नई चीजों को सीख नहीं पाते हैं। ऑफिस या स्कूल के कामों में गलतियां बहुत ज्यादा होने लगती हैं।
- जब हम रात में सोते हैं, तो इस समय हमारा दिमाग दिनभर की सभी जानकारी को एक साथ इकठ्ठा करता है और यादों को मजबूत करता है। इसलिए अगर आप रोजाना सही से नींद नहीं लेते हैं, तो इससे हमारा दिमाग चीजें भूलने लगता है।

- जिस दिन आपकी सही से नींद पूरी नहीं होती है। उस दिन आप फ्रेश महसूस नहीं करते हैं। नींद की कमी होने के कारण शरीर में दिनभर आलस बने रहना या किसी काम में मन न लगना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जब आप किसी जगह पर बैठे हैं, तो अचानक से आंख लग जाना भी नींद पूरी ना होने का संकेत है।
- रात हो या दिन जब भी हम सोते हैं, तो उस समय हमारा शरीर प्रोटीन बनाता है, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ते हैं। नींद की कमी होने पर धीरे-धीरे हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे इंसान जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगता है।
- अगर आपको भी हमेशा कुछ न कुछ चटपटा या बहुत ज्यादा तीखा खाने का मन होता है, तो इसका मतलब है कि आप रोज सही मात्रा में नींद नहीं ले रहे हैं। जब नींद नहीं पूरी होती है, तो भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन शरीर को बिगाड़ने लगते हैं। इससे ज्यादा खाने की इच्छा होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बनती है।
- अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत से लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। जिसकी वजह से उनका फेस बेहद डल और रुखा दिखाई देता है। साथ ही आंखों में जलन और सूजन भी होने लगती है।


Download Android App
Download iOS App




