Dull Skin को बनाएं चमकदार, हफ्ते में 2 बार लगाएं जादुई Orange Peel Face Pack

Orange Peel Face Pack
Orange Peel Face Pack: संतरे स्वास्थ्य और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, ये बात तो आप सब जानते हैं। लेकिन स्किन के लिए संतरे के छिलके भी बड़े काम के हैं। अगर आपको लगता है कि संतरे के छिलके बेकार हैं, तो आप गलत हैं। संतरे के छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
संतरे के छिलके का फेस पैक स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। यह चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाता है, टैनिंग दूर करता है और स्किन को टाइट बनाए रखने में मदद करता है। बेजान और डल त्वचा के लिए यह एक बहुत ही आसान और असरदार घरेलू उपाय है। अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा चमकने लगे, तो हफ्ते में 1 या 2 बार संतरे के छिलकों से बना फेस पैक ज़रूर इस्तेमाल करें।

Orange Peel Face Pack: संतरे के छिलके से फेस पैक कैसे बनाएं?

Orange Peel Face Pack
Orange Peel Face Pack (Source: Social Media)
  • सबसे पहले संतरे के छिलकों को धूप में अच्छे से सुखा लें।
  • जब वे सूख जाएं, तो उन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब एक कटोरी में थोड़ा सा संतरे के छिलकों का पाउडर, शहद और दही मिलाएं।
  • इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • संतरे के छिलके से फेस पैक तैयार है।

यह भी पढ़ें – काले और फटे होंठों से हैं परेशान? चुकंदर और एलोवेरा के जादुई इस्तेमाल पाएं Natural Pink Lips

Right Way to Use Face Pack: फेस पैक लगाने का सही तरीका

Right Way to Use Face Pack
Right Way to Use Face Pack (Source: Social Media)

फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। ध्यान रखें कि चेहरे पर लगाने से पहले इसे कान के पीछे या हाथ पर थोड़ा सा लगाकर टेस्ट कर लें, ताकि पता चल सके कि आपकी स्किन को इससे कोई परेशानी तो नहीं है।

यह भी पढ़ें- सॉफ्ट और Glowing Skin के लिए रात को लगाएं दूध की मलाई, सिर्फ 1 हफ्ते में दिखेगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।