Christmas party के लिए ये हैं 5 Best Home Decoration, जगमगा उठेगा घर का कोना-कोना

Christmas Decoration Ideas at Home

Christmas Decoration Ideas at Home: क्रिसमस पर अगर आप घर में पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपने घर के डेकोरेशन के बारे में सोचना जरूरी है। क्रिसमस का त्योहार आते ही लोग अपने घर का कोना-कोना सजाते हैं। खुशियों के इस त्‍योहार पर बाजार में भी धूम-धाम देखने को मिलती है। इस दिन सभी मिलजुल कर इस खास त्‍योहार को मनाते हैं। ऐसे मे अगर आप भी अपने घर की सजावट करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी डेकोरेशन के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने घर को और सुंदर बना सकते हैं।

यह न केवल एन्‍जॉय करने का एक जरिया बन सकता है, बल्कि इस दिन घर के बच्‍चे भी काफी आनंद उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप क्रिसमस पर घर को किस तरह डेकोरेट कर सकते हैं।

Christmas Decoration Ideas at Home: क्रिसमस पर इन तरीकों से सजाएं अपना घर

1. रंग-बिरंगी लाइट्स

 simple christmas decoration ideas at home
simple christmas decoration ideas at home (Source: social media)

क्रिसमस डेकोरेशन में आप दिवाली लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ये डिम लाइट हों और कम रोशनी फैलाती हों, तो ये घर को सजाने के काफी काम आएगी। आप घर के हर कोने में रंगीन लाइट्स लगा सकते हैं, खासकर ट्री के पास, खिड़कियों और दरवाजों पर। इससे आपका घर एक जादुई माहौल से भर जाएगा।

2. क्रिसमस ट्री और ऑर्नामेंट्स

christmas decoration ideas
christmas decoration ideas (Source: social media)

क्रिसमस ट्री सजाने के लिए आप खूबसूरत ऑर्नामेंट्स, रिबन और स्टाइलिश झूमर आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर लाइट्स और छोटी घंटियों को भी सजा सकते हैं। ये देखने भी बेहद शानदार लगेगा, जिससे पूरा वातावरण फेस्टिव सेलेब्रेशन जैसा लगेगा।

3. क्रिसमस बेल से सजाएं

christmas decoration ideas
christmas decoration ideas (Source: AI)

छोटे-छोटे क्रिसमस बेल्‍स का इस्तेमाल करके आप अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। आप इन्हें दरवाजों या टेबल के सेंटरपीस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्‍हें आप क्रिसमस ट्री पर सजाएं और चाहे, तो कलरफुल पेपर कटिंग बनाकर भी घर के दीवारों पर सजा सकते हैं।

4. DIY डेकोरेशन

Christmas Decoration Ideas at Home
Christmas Decoration Ideas at Home (Source: social media)

घर को अगर आप यूनिक और क्रिएटिव स्‍टाइल में डेकोरेट करना चाहते हैं, तो आप खुद से ही कुछ तैयार कर सकते हैं, जैसे पेपर क्राफ्ट से क्रिसमस बेल्स, स्टार्स, स्नोमैन या ट्री टॉपर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के पर्सनलाइज्‍ड डेकोरेशन्स घर को यूनिक लुक देंगे और बच्चों को मजा आएगा।

5. स्नोफॉल इफेक्ट

simple christmas decoration ideas at home
simple christmas decoration ideas at home (Source: social media)

क्रिसमस पर स्नोफॉल जैसी डेकोरेशन करना हर किसी को पसंद होता है, इसके लिए आप खास स्नोफॉल स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर के अंदर की दीवारों और खिड़कियों बर्फीली चादर की तरह दिखेंगी, जो कि सर्दियों की खूबसूरती को और भी बढ़ाएगा। इन तरीकों से आप इस क्रिसमस घर में पार्टी दे सकते हैं और घर के अंदर ही शानदार इनवायरमेंट क्रिएट कर सकते हैं।

Also Read: Christmas पर बच्चों के लिए 8 Budget Friendly और Wonderful Gifts, देखकर खुश हो जाएंगे नन्हे-मुन्ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।