Fathers Day Gift Ideas: इस Father’s Day पर पापा को दें ये Beautiful Gifts, चेहरे पर आएगी प्यारी सी Smile

Summary :

कुछ ही दिनों में फादर्स डे आने वाला है, अगर आप भी इस मौके पर अपने पापा को कुछ बेहतरीन और खूबसूरत गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताएंगे, जो आपके पापा के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान लेकर आएगा। अगर आज हम बात करें पापा कि तो उनके बिना घर घर नहीं लगता है और पूरी दुनिया अधूरी सी लगती है। हम अपने फादर को कभी ये बता ही नहीं पाते हैं कि वो हमारे लिए कितने जरूरी हैं, तो चलिए आज Best Gift for Father के बारे में…

कुछ ही दिनों में फादर्स डे आने वाला है, अगर आप भी इस मौके पर अपने पापा को कुछ बेहतरीन और खूबसूरत गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताएंगे, जो आपके पापा के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान लेकर आएगा। अगर आज हम बात करें पापा कि तो उनके बिना घर घर नहीं लगता है और पूरी दुनिया अधूरी सी लगती है। हम अपने फादर को कभी ये बता ही नहीं पाते हैं कि वो हमारे लिए कितने जरूरी हैं, तो चलिए आज Best Gift for Father के बारे में जानते हैं, जिसे आप फादर्स डे पर अपने पापा को देकर उनको खुश कर सकते हैं।

1. शर्ट या वॉच

unique Father's Day ideas
unique Father’s Day ideas (Source: social media)

पापा लोग हमेशा ऐसी चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं, जो उनके काम आ सकें। आप उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से ये चीजें दे सकते हैं। अगर आप चाहें तो उनको एक अच्छा और आरामदायक सा वॉलेट दे सकते हैं। ये उनको बेहद पसंद आएगा या फिर आप फॉर्मल या कैजुअल शर्ट एक खूबसूरत सी रिस्ट वॉच भी दे सकते हैं।

2. गैजेट्स और टेक्नोलॉजी

Father's Day gifts
Father’s Day gifts (Source: social media)

अगर आपके पापा को भी नई-नयी चीज़ों को एक्स्प्लोर करने का शौक है, तो आप उनको गैजेट्स और टेक्नोलॉजी जैसी चीज़ें गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे उनका काम और भी ज्यादा आसान हो जायेगा इसके लिए आप उन्हें ‘सारेगामा कारवां’ भी गिफ्ट कर सकते हैं। एक अच्छा ब्लूटूथ स्पीकर या वायरलेस ईयरफोन्स या फिर नया स्मार्टफोन उनको काफी ज्यादा पसंद आएगा।

3. फिटनेस बैंड और बॉडी मसाजर

smartwatch for father
smartwatch for father (Source: social media)

पापा को हमेशा सबकी परवाह होती है, लेकिन इस बीच वो अपनी सेहत को भूल जाते हैं। इस फादर्स डे पर आप उन्हें सेहत का ख्याल रखने वाले गिफ्ट्स दे सकते हैं जैसे- बॉडी मसाजर, जिससे उन्हें दिनभर की थकान से आराम मिलेगा। एक बढ़िया फिटनेस बैंड, जो उनके स्टेप्स और हार्ट रेट को ट्रैक करे। अगर आप चाहें तो उनकी पसंद के ड्राई फ्रूट्स या हर्बल टी भी दे सकते हैं।

4. यादों से भरा पर्सनल गिफ्ट

Fathers Day Gift Ideas
Fathers Day Gift Ideas (Source: social media)

रिश्ते को जोड़ने वाले गिफ्ट हमेशा दिल के करीब होते हैं। फादर्स डे पर आप भी कुछ ऐसा प्लान कर सकते हैं, जो सीधे उनके दिल को छू जाए। जैसे- एक सुंदर फोटो फ्रेम, जिसमें आपके बचपन की और पापा के साथ की कुछ फोटो लगा सकते हैं। एक कस्टमाइज्ड कॉफी मग या डायरी, जिस पर उनके लिए कोई प्यारा सा लेख लिखा हो। अगर आपको लिखना पसंद है, तो उनके लिए अपने हाथों से एक ग्रीटिंग कार्ड बनाएं और उसमें अपनी फीलिंग्स को लिखें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।