ध्यान दें आधार यूजर्स! जल्द बंद होने वाला है mAadhaar ऐप, तुरंत इंस्टाल करें ये न्यू App

Summary :

MAadhaar App to Retire: MAadhaar ऐप का इस्तेमाल करने वालों के जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी Unique Identification Authority of India ने जानकारी दी है कि mAadhaar ऐप को जल्द बंद किया जाएगा। अब यूजर्स को नए Aadhaar App का उपयोग करना होगा, जिसे पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और आसान बनाया गया है। UIDAI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। संस्था का कहना है कि नया ऐप बेहतर डिजिटल अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें सुरक्षा और प्राइवेसी पर खास ध्यान दिया गया है। MAadhaar…

MAadhaar App to Retire: MAadhaar ऐप का इस्तेमाल करने वालों के जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी Unique Identification Authority of India ने जानकारी दी है कि mAadhaar ऐप को जल्द बंद किया जाएगा। अब यूजर्स को नए Aadhaar App का उपयोग करना होगा,

जिसे पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और आसान बनाया गया है। UIDAI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। संस्था का कहना है कि नया ऐप बेहतर डिजिटल अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें सुरक्षा और प्राइवेसी पर खास ध्यान दिया गया है।

MAadhaar App to Retire: क्यों बंद किया जा रहा है mAadhaar ऐप?

MAadhaar App to Retire (source social media )
MAadhaar App to Retire (source social media )
  • हालांकि UIDAI ने ऐप बंद करने की सटीक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि mAadhaar ऐप काफी पुराना हो चुका था।
  • समय के साथ टेक्नोलॉजी तेजी से बदली है और पुराने ऐप में कई तकनीकी समस्याएं सामने आ रही थीं।
  • इसके अलावा आज के दौर में साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
  • ऐसे में यूजर्स की जानकारी को अधिक सुरक्षित रखने के लिए UIDAI ने नया Aadhaar App लॉन्च किया है।
  • इस कदम का मकसद लोगों को एक आधुनिक और सुरक्षित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।

Download New Aadhaar App: नए Aadhaar App की खास बातें

MAadhaar App to Retire (source social media )
MAadhaar App to Retire (source social media )
  • नया आधार ऐप कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसे इस्तेमाल करना आसान है और इसकी स्पीड भी बेहतर बताई जा रही है।
  • ऐप में बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।
  • स्मार्ट QR कोड की मदद से पहचान सुरक्षित तरीके से वेरिफाई की जा सकती है।
  • इससे डेटा चोरी और फर्जीवाड़े का खतरा कम होगा।
  • यूजर्स आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • PVC Aadhaar Card ऑर्डर करने की सुविधा भी मिलेगी।
  • आधार अपडेट या अन्य सेवाओं का स्टेटस आसानी से देखा जा सकेगा।
  • सभी सेवाओं तक एक ही ऐप से आसान पहुंच मिलेगी।
  • UIDAI के अनुसार नया ऐप डिजिटल पहचान को और ज्यादा सरल और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

IDAI mAadhaar App is Retiring: UIDAI ने क्या कहा?

  • UIDAI ने अपने आधिकारिक ट्वीट में जानकारी दी है कि mAadhaar ऐप जल्द बंद होने वाला है।
  • ऐसे में यूजर्स को नए #AadhaarApp पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है।
  • यह नया ऐप पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुरक्षित बनाया गया है।
  • इसमें सुरक्षित QR कोड के जरिए आधार शेयरिंग, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आधार सेवाओं का आसान एक्सेस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
  • नया ऐप यूजर्स के डिजिटल पहचान अनुभव को और आसान और बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। आधार ऐप अभी डाउनलोड करें।
  • https://pehchaan.uidai.gov.in/app/download #DownloadAadhaarApp #UIDAI #DigitalIndia

Aadhaar card Update: नया Aadhaar App कैसे डाउनलोड करें?

  • अगर आप अभी भी mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जल्द ही नए ऐप पर स्विच कर लें। इसे डाउनलोड करने का तरीका बेहद आसान है।
  • सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store खोलें।
  • वहां “Aadhaar App” सर्च करें।
  • डाउनलोड करने से पहले डेवलपर का नाम “UIDAI” जरूर जांच लें।
  • सही ऐप मिलने पर उसे इंस्टॉल करें।
  • ऐप ओपन करने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें।
  • अब मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

फर्जी ऐप से रहें सावधान

आधार से जुड़ी जानकारी बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए किसी भी अनजान या फर्जी ऐप को डाउनलोड करने से बचें। केवल UIDAI द्वारा जारी आधिकारिक ऐप का ही इस्तेमाल करें। इससे आपका डेटा सुरक्षित रहेगा और साइबर धोखाधड़ी का खतरा भी कम होगा।

यह भी पढ़ें:  Husband Wife Relationship Tips: नई शादी में बढ़ रही है अनबन? पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।