Sapne Vs Everyone season 2: भारतीय सिनेमा के इतिहास में अक्सर ऐसा देखा गया है कि सुपरस्टार्स की एक झलक पाने के लिए फैन्स पागल हो जाते हैं। चाहे वो शाहरुख खान हों या हाल ही में तमिलनाडु के सीएम बने साउथ के मेगास्टार थलपति विजय, इनकी लोकप्रियता का मीटर हमेशा हाई रहता है। यह बात सुनने में जितनी हैरान करने वाली लगती है, उतनी ही सच भी है! इंटरनेट और ओटीटी के इस दौर ने स्टारडम की परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया है। बिना किसी बड़े बजट की फिल्म या बिना थियेटर्स पर आए सीधे सुपरस्टार्स को टक्कर देने वाले इस शख्स का नाम है—अंबरीश वर्मा
Sapne Vs Everyone season 2: कौन है एक्टर Ambrish Verma?

डिजिटल स्पेस और यूट्यूब से अपने सफर की शुरुआत करने वाले अंबरीश वर्मा की यह कहानी वाकई बेहद प्रेरणादायक है। टीवीएफ (TVF) के साथ छोटे स्केच और वीडियो बनाने से लेकर खुद की ब्लॉकबस्टर सीरीज लिखने और डायरेक्ट करने तक, उन्होंने साबित कर दिया कि असली ताकत सुपरस्टार के टैग में नहीं, बल्कि दमदार कंटेंट में होती है। अंबरीश ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की थी। उन्होंने ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई. उनकी सादगी और किरदारों की गहराई ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।
Sapne vs Everyone Season 2 Review: दो दोस्तों की कहानी…

‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ की कहानी पहले ही सीजन को आगे बढ़ाती है। ये दो दोस्तों की कहानी है जो अपने-अपने सपने लेकर जिंदगी की शुरुआत करते हैं। एक जिसे एक्टिंग की दुनिया में अपनी मंजिल ढूंढनी है जहां वह सिनेमा की बाहरी दुनिया से लड़ने के साथ-साथ अपने अंदर के इंसान भी लड़ता है जो अपनी मंजिल को बेइंतहा पाना चाहता है। TVF सीरीज अपनी अलग और यूनिक स्टोरी आइडिया के लिए जाना जाता है। कहानी आम जिंदगी की होती है।
एक इंसान जो सपना देखता है और उस सपने के पीछे बेतहाशा भागता है लेकिन इस बीच उसके आस पास परिवार, लोग, सिस्टम, समाज कई सवाल खड़े कर देता है। यह सीरीज भी कुछ इस तरह की ही है- जहां एक और प्रशांत की दुनिया एकदम रियलिस्टिक लगती है वहीं जिम्मी की कहानी में थोड़ा ड्रामा भी मिक्स है।
Sapne vs Everyone Season 2 News: एक भी फिल्म किए बिना IMDb लिस्ट में किया TOP

हाल ही में IMDb ने अपनी साप्ताहिक ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज’ की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में थलपति विजय, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसे नाम शामिल थे. लेकिन सबको चौंकाते हुए अंबरीश वर्मा नंबर 1 के पायदान पर पहुंच गए हैं।
उनकी इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का सीजन 2 है। इस सीरीज को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि इसने IMDb पर 9.6/10 की धमाकेदार रेटिंग हासिल की। सीरीज की इसी सफलता ने अंबरीश को रातों-रात इंटरनेट का ‘नेशनल क्रश’ और सबसे चर्चित सितारा बना दिया।
अंबरीश वर्मा का यह फेज वाकई उनके करियर का टर्निंग पॉइंट है। बिना किसी गॉडफादर या फिल्मी बैकग्राउंड के, केवल अपनी राइटिंग और डायरेक्शन के दम पर बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउसेस का ध्यान अपनी तरफ खींचना कोई छोटी बात नहीं है।


Download Android App
Download iOS App




