Radha Makeup Look for Janmashtami: शृंगार में झलकेगी राधारानी की छवि, जन्माष्टमी पर जरूर ट्राई करें ये 5 स्पेशल ड्रेसिंग और मेकअप हैक्स!

Summary :

आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार ड्रेसिंग और मेकअप हैक्स, जो इस जन्माष्टमी पर आपको देंगे एकदम डिवाइन और एलिगेंट लुक।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव सिर्फ कान्हा की भक्ति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस खास दिन राधारानी जैसा अलौकिक और दिव्य रूप पाना हर महिला की चाहत होती है। अगर आप इस जन्माष्टमी सिंपल लुक से हटकर कुछ ऐसा पाना चाहती हैं, जिससे आपकी सादगी और खूबसूरती में राधारानी की छवि नजर आए, तो पारंपरिक पहनाव के साथ सही मेकअप और शृंगार हैक्स बेहद जरूरी हैं।

आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार ड्रेसिंग और मेकअप हैक्स, जो इस जन्माष्टमी पर आपको देंगे एकदम डिवाइन और एलिगेंट लुक।

Dressing Palette

Janmashtami Makeup look
Janmashtami Makeup look( Source: Social Media)

राधारानी के लुक के लिए ब्राइट येलो, रानी पिंक, Peacock Green या फिर पेस्टल फ्लोरल शेड्स की साड़ियां या लहंगे सबसे बेस्ट माने जाते हैं। अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो सिर पर आंचल या दुपट्टा इस तरह लें कि आपका चेहरा सुंदर फ्रेम में नजर आए। बनारसी, कांजीवरम या लहरिया गोटा-पत्ती फैब्रिक फेस्टिव वाइब्स के लिए परफेक्ट हैं।

Divine Headgear

Janmashtami Makeup look( Source: Social Media)
Janmashtami Makeup look( Source: Social Media)

राधारानी के ट्रेडिशनल शृंगार में माथे की सजावट का बहुत महत्व है। इस जन्माष्टमी साधारण बिंदी की जगह माथा पट्टी या एक सुंदर सी चांद/सूरज वाली बिंदी लगाएं। माथे पर चंदन और कुमकुम से छोटी-छोटी डॉट्स बनाकर अपनी आंखों के ऊपरी हिस्से और भौहों के ऊपर सजाएं।

Soft Dewy Makeup Base

Radha Makeup Look
Radha Makeup Look( Source: Social Media)

इस पावन मौके पर लाउड या डार्क मेकअप के बजाय सॉफ्ट और ग्लोइंग बेस चुनें। बीबी क्रीम या लाइटवेट फाउंडेशन के साथ लिक्विड हाईलाइटर मिलाकर लगाएं ताकि चेहरे पर प्राकृतिक निखार दिखे। गालों पर Soft Pink या पीच रंग का ब्लश लगाएं और होठों के लिए ग्लॉसी पिंक या रोज-रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

Kohl-Rimmed Eyes

Radha Makeup Look( Source: Social Media)
Radha Makeup Look( Source: Social Media)

भक्ति और भाव आंखों से झलकते हैं, इसलिए आंखों का मेकअप खास होना चाहिए। पलकों पर हल्का गोल्ड या रोज-गोल्ड आईशैडो लगाएं और आंखों में गहरा काजल भरें। आप चाहें तो आईलाइनर के साथ एक छोटा सा Winged Eyeliner बना सकती हैं। आंखों के बाहरी कोने पर बहुत ही बारीक ब्लू या ग्रीन आईलाइनर का टच देना एक नया ट्रेंड है।

Floral & Traditional Jewelry

Radha Makeup Look( Source: Social Media)
Radha Makeup Look( Source: Social Media)

फूलों के बिना राधारानी का शृंगार अधूरा माना जाता है। अपने बालों का पारंपरिक लो-बन या लंबी चोटी बनाएं और उसमें ताजे मोगरे या गुलाब के फूलों का गजरा लपेटें। ज्वेलरी में भारी धातु के बजाय पोलकी, पर्ल या कुंदन के गहने पहनें। हाथों में हरी और लाल कांच की चूड़ियों के साथ गोटा-पत्ती या फ्लोरल बाजूबंद आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

Also Read: Latest Polki Jewellery Designs: जन्माष्टमी पर ट्राई करें ये Polki Jewellery Designs, मिलेगा क्लासी लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।