Rakhi Bracelet Designs: भाई की कलाई पर बांधें ये स्टाइलिश डिज़ाइन की ब्रेसलेट राखी, हर कोई करेगा तारीफ

Summary :

Rakhi Bracelet Designs: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यदि आप अपने भाई के लिए कुछ अलग, नए और स्टाइलिश ऑप्शन तलाश रही हैं, तो ब्रेसलेट राखी एक बेहतरीन चुनाव है। यह न केवल दिखने में आकर्षक होती है, बल्कि भाई इसे त्योहार के बाद भी अपने डेली वियर के साथ आसानी से पहन सकते हैं। मिनिमल ब्रेसलेट राखी मिनिमल ब्रेसलेट राखी आपके भाई को एक क्लासिक लुक देगी। इसमें बिना किसी भारी सजावट के हल्के बीड्स, मेटल चार्म या छोटी प्लेट का इस्तेमाल होता है। फॉर्मल और कैजुअल दोनों आउटफिट्स पर जंचती है, जिससे ऑफिस जाने वाले भाइयों के लिए…

Rakhi Bracelet Designs: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यदि आप अपने भाई के लिए कुछ अलग, नए और स्टाइलिश ऑप्शन तलाश रही हैं, तो ब्रेसलेट राखी एक बेहतरीन चुनाव है। यह न केवल दिखने में आकर्षक होती है, बल्कि भाई इसे त्योहार के बाद भी अपने डेली वियर के साथ आसानी से पहन सकते हैं।

मिनिमल ब्रेसलेट राखी

Rakhi Bangles Designs
Rakhi Bangles Designs( Source: Social Media)

मिनिमल ब्रेसलेट राखी आपके भाई को एक क्लासिक लुक देगी। इसमें बिना किसी भारी सजावट के हल्के बीड्स, मेटल चार्म या छोटी प्लेट का इस्तेमाल होता है। फॉर्मल और कैजुअल दोनों आउटफिट्स पर जंचती है, जिससे ऑफिस जाने वाले भाइयों के लिए यह बेहद आरामदायक है।

पर्सनलाइज्ड राखी

Stylish Rakhi Bracelets
Stylish Rakhi Bracelets( Source: Social Media)

अगर आप कुछ यादगार और एक्सक्लूसिव गिफ्ट करना चाहती हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है। इसमें भाई का पूरा नाम, नाम का पहला अक्षर या कोई खास सिंबल कस्टमाइज कराया जा सकता है।

ब्लैक बीड्स ब्रेसलेट राखी

Trendy Rakhi Designs
Trendy Rakhi Designs( Source: Social Media)

जो भाई रोजाना हाथ में ब्रेसलेट पहनना पसंद करते हैं, उनके स्टाइल स्टेटमेंट पर यह एकदम फिट बैठती है। काले मोतियों के साथ सिल्वर, गोल्डन या स्टील फिनिश चार्म का कॉम्बिनेशन एक दम परफेक्ट लुक देगा।

Also Read: Sawan Special Rudraksha Jewelry Designs: ये 3 रुद्राक्ष ज्वेलरी डिजाइंस देंगे आपको एक परफेक्ट ‘डिवाइन Look’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।