Raksha Bandhan Nail Art Designs: इस रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये 9 यूनिक नेल आर्ट डिजाइन, हर आउटफिट पर जचेंगे

Summary :

Raksha Bandhan Nail Art Designs: भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन एक खूबसूरत त्योहार है, हर कोई इस त्योहार का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करता है। इस दिन बहनें सज-धजकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। राखी का त्योहार आने ही वाला है। इस खास मौके पर अक्सर महिलाएं आउटफिट से लेकर हर चीज यूनिक रखना चाहती है, इसके साथ ही आते हैं हमारे नेल्स भी। रक्षाबंधन के लिए नेल आर्ट का भी एक ट्रेंड बन गया है। लड़कियां अपने ऑउटफिट के हिसाब से अलग-अलग डिज़ाइन और थीम की Nail Art करवाती हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन पर…

Raksha Bandhan Nail Art Designs

Raksha Bandhan Nail Art Designs: भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन एक खूबसूरत त्योहार है, हर कोई इस त्योहार का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करता है। इस दिन बहनें सज-धजकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। राखी का त्योहार आने ही वाला है। इस खास मौके पर अक्सर महिलाएं आउटफिट से लेकर हर चीज यूनिक रखना चाहती है, इसके साथ ही आते हैं हमारे नेल्स भी। रक्षाबंधन के लिए नेल आर्ट का भी एक ट्रेंड बन गया है। लड़कियां अपने ऑउटफिट के हिसाब से अलग-अलग डिज़ाइन और थीम की Nail Art करवाती हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने नाखूनों को और ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहती है, तो हम आपको कुछ नेल आर्ट डिज़ाइन बताते हैं, जो आपके एथनिक ऑउटफिट के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

रक्षाबंधन के लिए खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन (Raksha Bandhan Nail Art Designs)

राखी थीम्ड नेल आर्ट

rakhi theme nail art

इस रक्षाबंधन अपने नाखूनों पर भी त्यौहार के रंगों भरिए। रक्षाबंधन पर राखी थीम्ड नेल आर्ट (Nail Art) बहुत ट्रेंड में रहता है, इसमें नाखूनों पर राखी, धागा, स्वास्तिक या ओम का माइक्रो आर्ट बनाया जाता है। ये आपको बिल्कुल फेस्टिव सीजन वाला फील देगा।

फ्लोरल पेस्टल नेल आर्ट

floral nail art

रक्षाबंधन पर कुछ सॉफ्ट और एलिगेंट नेल आर्ट (Nail Art) चाहती हैं, तो फ्लोरल पेस्टल नेल आर्ट करवाएं। इसमें आप नाखूनों पर पस्टेल शेड्स जैसे-मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू, लाइट पिंक कलर से छोटे-छोटे फूल डिजाइन बनवा सकती हैं। यह किसी भी एथनिक ऑउटफिट के लिए परफेक्ट है।

ग्लिटर नेल आर्ट

Glitter nail art
रक्षाबंधन के लिए ग्लिटर नेल आर्ट (Nail Art) सबसे बेस्ट है। इसके लिए आप सिर्फ एक कलर की ग्लिटर नेल पेंट लगा सकते हैं, अगर कुछ हटके चाहिए तो उसके साथ दूसरी नेल पेंट लगाकर डबल शेडेड डिजाइन दें। यह नेल आर्ट काफी ग्रेसफुल लुक देगी।

मार्बल नेल आर्ट

Marble nail art
मार्बल नेल आर्ट (Nail Art) डिजाइन भी काफी क्लासी लुक देता है। इसके लिए आप अपने नाखूनों पर दो से ज्यादा कलर की नेल पेंट अप्लाई करके उन्हें मार्बल टच दे सकती हैं।

स्टोन और बीडेड नेल आर्ट

Stone and beaded naila rt
इस नेल आर्ट में नाखूनों पर छोटे-छोटे स्टड्स, बीड्स या स्टोन्स लगाए जाते हैं। नाखूनों को रॉयल लुक देने के लिए आप व्हाइट पर्ल और गोल्ड स्टोन का कॉम्बिनेशन लेकर नेल आर्ट (Nail Art) बना सकती हैं।

फंकी नेल आर्ट

funky nail art
इस तरह का नेल आर्ट (Nail Art) डिजाइन काफी ट्रेंड में रहता है। इसके लिए आपने नाखूनों पर डार्क नेल पेंट लगाकर, उस पर अलग-अलग कलर से खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर घर बनाएं बिना लहसुन-प्याज वाले व्रत के पकवान

गोल्ड नेल आर्ट

golden nail art
रक्षाबंधन पर पारंपरिक त्योहारी रंग में अपने नाखूनों को भी रंगे। गोल्ड नेल पोलिश से अपने नाखूनों पर गेंदे के फूलों से सजे डिजाइन या अपने पसंद के डिजाइन बनाएं। ये हर ऑउटफिट के साथ जचेगा।

ज्योमेट्रिक पैटर्न नेल आर्ट

geomatric nail art
इस रक्षाबंधन ज्योमेट्रिक पैटर्न नेल आर्ट (Nail Art) आजमाएं। इसके लिए कंट्रास्टिंग मेटैलिक या ग्लिटर नेल पॉलिश पोलिश से अपने नाखूनों पर कलरफुल पैटर्न बनाएं।

फ्रेंच टिप बेस नेल आर्ट

french tip nail art
आप ये ट्रेंडी फ्रेंच टिप बेस नेल आर्ट (Nail Art) भी ट्राई कर सकते हैं। ये नेल आर्ट नाखूनों के टिप पर की जाती है या फिर मिनिमल डिज़ाइन बनाएं जाते हैं। सादगी पसंद करने वालों के लिए ये परफेक्ट डिजाइन है।

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर भाई के लिए घर पर बनाएं केसर पेड़ा, यहां देखें रेसिपी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।