Pigmentation को कहें अलविदा! चीनी के Scrub और खीरे के Paste से पैरों को बनाएं Soft और Shiny

Summary :

Remedies For Dark Spots on Feet: अगर आपके शरीर का भी कोई अंग है जहां बहुत ज्यादा दाग या धब्बे हो गए हैं, तो उसके लिए आप काफी टेंशन लेने लगते हैं कि वह आपकी खूबसूरती को तो नहीं बिगाड़ रहा है। वैसे आप चेहरे को लेकर तो काफी काॅन्शियंस रहती हैं, जिसके लिए बहुत सी क्रीम, सीरम जैसी चीजों का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन पैरों पर पिग्मेंटेशन के बारे में कम ही लोग बात करते हैं। उन पर किसी का उतना ध्यान ही नहीं जाता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से…

Remedies For Dark Spots on Feet: अगर आपके शरीर का भी कोई अंग है जहां बहुत ज्यादा दाग या धब्बे हो गए हैं, तो उसके लिए आप काफी टेंशन लेने लगते हैं कि वह आपकी खूबसूरती को तो नहीं बिगाड़ रहा है। वैसे आप चेहरे को लेकर तो काफी काॅन्शियंस रहती हैं, जिसके लिए बहुत सी क्रीम, सीरम जैसी चीजों का भी इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन पैरों पर पिग्मेंटेशन के बारे में कम ही लोग बात करते हैं। उन पर किसी का उतना ध्यान ही नहीं जाता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने पैरों को भी बेदाग बना सकते हैं। आइए जानते हैं, किन चीजों के इस्तेमाल से इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

Remedies For Dark Spots on Feet: पैरों के दाग-धब्बे मिटाने के घरेलु उपाय

Remedies For Dark Spots on Feet
Remedies For Dark Spots on Feet (Source: Social Media)

1. चीनी से बनाएं स्क्रब

  • अगर आप भी पैरों के काले धब्बे को हटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले चीनी और जैतून के तेल को अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसे अपने पैरों पर सर्कुलर मोशन में अच्छी तरह लगाएं। फिर कुछ देर बाद पैरों को पानी से धो लें।
  • चीनी को हमेशा सेही ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसलिए आप भी इस मिक्सचर का इस्तेमाल अपने पैरों के धब्बे को हटाने के लिए कर सकते हैं।

2. एप्पल साइडर विनेगर

  • एप्पल साइडर विनेगर के कई अद्भुत फायदे हैं। इसका ज्यादा फायदा मोटे लोगों को होता है। दरअसल इसे वेट लाॅस के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • इसमें बेहतरीन ब्लीचिंग एजेंट हैं, जो स्किन को टैनिंग और हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  • इसका इस्तेमाल करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को लें और उसमें पानी मिलाएं।
  • अब काॅटन की मदद से अपने पैर पर वहां वहां लगाएं जंहा धब्बे हैं। ऐसा हर दिन करने से कुछ ही दिन में इसका असर आपको दिखाई देगा।

3. नींबू का रस

Lemon Juice
Lemon Juice (Source: Social Media)
  • नींबू विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • नींबू के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट स्किन डैमेज और समय से पहले एजिंग को कम करने में मदद करता है।
  • पैरों पर लगाने के लिए नींबू का रस ले कर उसे काॅटन की मदद से धब्बों पर लगाएं।

4. खीरा

  • खीरा सेहत के लिए अच्छा अच्छा माना जाता है, साथ ही यह काले धब्बों को भी कम करने में मदद करता है।
  • इसके लिए आप खीरा को छीलकर उसे ग्रैड कर लें, अब इसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को धब्बों पर लगाएं फिर कुछ देर में इसे धोलें।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: बदलते मौसम में Cough And Cold की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये असरदार Home Remedies

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।