यात्रियों को लुभा अमृत भारत की सेवाएं, 100% ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ रही ट्रेनें

Summary :

Features of Amrit Bharat Train: अपनी किफायती व हाईटेक सुविधाओं के चलते अमृत भारत ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। हालात ये है कि ये ट्रेन 100 फीसदी आक्यूपेंसी के साथ पटरियों पर सरपट दौड़ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि अमृत ​​भारत ट्रेन को यात्रियों की खूब सराहना मिल रही है और इन ट्रेनों बीते 10 मार्च तक 100 फीसदी आक्यूपेंसी रही। अमृत ​​भारत ट्रेन में हाईटेक सुविधा अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तेज रफ्तार व बेहतर सुरक्षा मानकों के साथ साथ अपनी हाईटेक सुविधाओं के चलते ये…

Features of Amrit Bharat Train: अपनी किफायती व हाईटेक सुविधाओं के चलते अमृत भारत ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। हालात ये है कि ये ट्रेन 100 फीसदी आक्यूपेंसी के साथ पटरियों पर सरपट दौड़ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि अमृत ​​भारत ट्रेन को यात्रियों की खूब सराहना मिल रही है और इन ट्रेनों बीते 10 मार्च तक 100 फीसदी आक्यूपेंसी रही।

अमृत ​​भारत ट्रेन में हाईटेक सुविधा

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तेज रफ्तार व बेहतर सुरक्षा मानकों के साथ साथ अपनी हाईटेक सुविधाओं के चलते ये ट्रेन यात्रियों को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि कम और मध्यम आय वाले परिवारों को परिवहन के किफायती साधन उपलब्ध कराने के लिए, भारतीय रेलवे ने ‘अमृत भारत’ सेवाओं की शुरुआत की है। ये पूरी तरह से नॉन-एसी और आधुनिक ट्रेनें हैं। अमृत भारत ट्रेन में में 11 जनरल क्लास कोच, 8 स्लीपर क्लास कोच, एक पेंट्री कार और दो लगेज-सह-दिव्यांगजन कोच शामिल हैं। वर्तमान में कुल 60 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

अमृत भारत ट्रेन की खासियत

  • ‘वंदे भारत स्लीपर’  ट्रेन की तर्ज पर सीट।
  •  झटका-रहित सेमी-ऑटोमैटिक कपलर।
  • कोचों में लगे ‘क्रैश ट्यूब’, जिससे दुर्घटना-रोधी क्षमता और भी बेहतर।
  •  सभी कोचों में सीसीटीवी सिस्टम
  • शौचालयों का बेहतर डिज़ाइन।
  • बर्थ पर आसानी से चढ़ने के लिए सीढ़ी का बेहतर डिज़ाइन।
  • बेहतर एलईडी लाइट फिटिंग और चार्जिंग सॉकेट।
  • ईपी-सहायता प्राप्त ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा।
  • शौचालयों और इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल्स में एयरोसोल-आधारित आग बुझाने वाला सिस्टम।
  • यूएसबी टाइप ए और टाइप सी मोबाइल चार्जिंग सॉकेट।
  • ‘इमरजेंसी टॉक बैक’ सिस्टम।
  • बेहतर हीटिंग क्षमता वाली नॉन-एसी पेंट्री

ALSO READ: रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।