महाशिवरात्रि का पावन पर्व भक्ति, श्रद्धा और उत्सव का प्रतीक है। इस खास मौके पर महिलाएं ट्रेडिशनल ऑउटफिट्स जैसे साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट में सजती-संवरती हैं। लेकिन आपका एथनिक लुक तब तक अधूरा रहता है, जब तक कि आपका हेयरस्टाइल परफेक्ट न हो!
अगर आप भी इस शिवरात्रि पूजा में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ट्राई करें ये एलिगेंट और ट्रेंडी ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल्स।
Classic Floral Bun

पूजा-पाठ और पारंपरिक अवसरों के लिए क्लासिक Bun हमेशा सबसे पहली पसंद होता है। बालों को पीछे ले जाकर एक नीट Low Bun या हाई बन बनाएं। बन के चारों तरफ ताजे मोगरे या गुलाब के फूलों का गजरा लपेटें। सिल्क या कांजीवरम साड़ी के साथ यह हेयरस्टाइल बेहद ग्रेसफुल लगता है।
Traditional Braided Hairstyle

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो पारंपरिक चोटी से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। बालों की Three-Strand Braid बनाएं या फिर Fishtail Braid ट्राई करें। पूरी चोटी में छोटे-छोटे फूल या हेयर एक्सेसरीज जैसे गोटा-पत्ती पिन लगाएं। लहंगे, शरारा या पारंपरिक अनारकली सूट पर यह स्टाइल बहुत प्यारा लगता है।
Half-Up Floral Twist

अगर आप बालों को पूरी तरह से बांधना नहीं चाहतीं, तो हाफ-अप हेयरस्टाइल बेस्ट रहेगा। आगे के बालों को Twist या हल्की ब्रेड बनाकर पीछे पिन-अप करें और बाकी बालों को खुला छोड़ दें। पिन किए हुए स्थान पर एक छोटी सी गजरा क्लिप या ओरिजिनल फूल लगाएं। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और कॉटन साड़ियों के साथ यह बहुत सोबर लगता है।
Soft Curls & Maang Tikka

यह हेयरस्टाइल आपको एक रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। बालों में नीचे की तरफ हल्के सॉफ्ट कर्ल्स या Waves बनाएं। बीच की मांग निकालकर बालों को सेट करें। सेंटर में एक सुंदर सा मांग टीका या माथा पट्टी लगाएं। हैवी साड़ियों या फेस्टिव सूट्स के साथ यह लुक सबसे ज्यादा निखर कर आता है।
Modern Messy Bun

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न और ट्रेंडी तड़का लगाना चाहती हैं, तो मेसी बन चुनें। बालों को बहुत टाइट न बांधकर एक Loose जूड़ा बनाएं और आगे से कुछ Flicks निकालें। साइड में केवल एक या दो बेबी Gypsy फूल लगाएं।



Download Android App
Download iOS App




