सावन का महीना सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान पारंपरिक पहनावे और आभूषणों का अलग ही महत्व है। अगर आप भी इस सावन अपने एथनिक लुक को एक नया और ट्रेंडी टच देना चाहती हैं, तो सिल्वर मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। यह ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न, दोनों लुक्स के साथ बेहतरीन लगती हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स।
Multi Stud Bichiya

अगर आप सिंपल और सोबर लुक पसंद करती हैं, तो पतली लेयर्स वाली यह बिछिया बहुत खूबसूरत लगेगी। इसे साड़ी, सूट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
Layer Multi Stud Bichiya

पैरों को रॉयल और भरा-भरा लुक देने के लिए 5 लेयर वाली बिछिया एकदम सही है। ट्रेंडी होने के साथ-साथ यह वजन में हल्की और पहनने में काफी आरामदायक होती है।
Ghungroo Stud Bichiya

पारंपरिक लुक के लिए घुंघरू वाली सिल्वर बिछिया बेस्ट है। इसकी धीमी छनक सावन, तीज और पूजा-पाठ के मौकों पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
Oxidised Stud Bichiya

फ्यूजन या बोहो स्टाइल के शौकीनों के लिए ऑक्सीडाइज्ड फिनिश वाली बिछिया बेहतरीन विकल्प है। इसका यूनिक पैटर्न हर उम्र की महिलाओं और कॉलेज गर्ल्स पर खूब जंचता है।



Download Android App
Download iOS App




