Sugar Free Summer Drinks: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हमरी बॉडी को ठंडा रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और उमस के कारण जल्दी थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में लोग बाजार के कोल्ड ड्रिंक या मीठे पैकेट वाले जूस का सेवन करते हैं। उन्हें लगता है कि इसका सेवन करने से उन्हें फायदा मिल रह है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि इसमें शुगर की बहुत ज्यादा मात्रा होती है, जो हमारे शरीर में जाकर जहर का काम करता है।बहुत ज्यादा शुगर का सेवन करने से हमारे शरीर में तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो गर्मियों के मौसम में घर पर बिना चीनी वाले ताजे जूस बनाकर पी सकते हैं। ये Sugar Free Drinks for Summer शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हेल्दी भी रखता है।
Sugar Free Summer Drinks: गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाली ड्रिंक्स
1. तरबूज जूस

गर्मियों के मौसम में तरबूज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फल सभी लोगों को बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में इसका जूस बनाकर पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के टुकड़े मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें। अगर आप चाहें तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। इसमें चीनी डालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये मीठा फल होता है।
2. खीरा-पुदीना जूस

अगर बात करें खीरा कि तो इसे गर्मियों के मौसम में सबसे ठंडा फल माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका जूस पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ये गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए खीरे के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और थोड़ा नींबू रस मिलाकर ब्लेंड करें। इसके बाद इसे छानकर एक गिलास में निकाल लें. ये बिना शुगर के भी स्वादिष्ट लगता है। इसका सेवन आप सुबह या दोपहर के समय कर सकते हैं।
3. आम पन्ना बिना चीनी

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में हर तरह के आम आने लगते हैं। इसलिए अगर आप भी इस मौसम में बिना चीनी वाला जूस पीना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आम पन्ना बनाकर पी सकते हैं। आम पन्ना गर्मियों में बेहद पसंद किया जाता है। इसके लिए आप कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लें और उसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाएं। अगर मिठास चाहते हैं, तो आप चीनी की जगह है शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको पीने से लू से बचा जा सकता है।
4. बेल जूस

बेल का जूस गर्मियों में पीने से सबसे ज्यादा एनर्जी मिलती है। इस मौसम में अगर सबसे ज्यादा किसी फल के जूस का सेवन किया जाता है, तो वो बेल है इसे बनाने के लिए बेल के गूदे को पानी में मिलाकर अच्छे से मैश करें। फिर उसे छान लें। इसे बनाने में चीनी का इस्तेमाल न करें, अगर आप चाहें तो काला नमक भी मिक्स कर सकते हैं। इसका सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है और पाचन भी बेहतर रहता है।
5. नारियल, नींबू जूस

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसे अपने रोजाना की डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहने के साथ-साथ एनर्जेटिक भी रहता है। इसे बनाने के लिए आप नारियल पानी में थोड़ा नींबू का रस और पुदीना मिलाकर बोतल में भर लें। ये शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स देता है इसे पीने से गर्मी में तुरंत ताजगी मिलती है।


Download Android App
Download iOS App




