Suit Neck Designs: आजकल चलन में हैं ऐसी नेकलाइन, सिंपल सूट को भी बन जायेगा डिज़ाइनर

Suit Neck Designs( Source: Social Media)

Suit Neck Designs: सूट पहनना सभी महिलाएं पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप एक ही डिजाइन के सूट पहनते-पहनते बोर हो गईं हैं तो क्यों न नई डिजाइन के फ्रंट नेकलाइन सूट ट्राई करें। घर हो, ऑफिस हो या छोटी-बड़ी कोई पार्टी, सूट हर जगह पहने जा सकते हैं। लेकिन सूट के खूबसूरत होने के साथ उसकी डिजाइन भी बेहद मायने रखती है। नेक डिजाइन किसी भी तरह के सलवार-सूट को आकर्षक बना सकते हैं। तो क्यों न आप इस बार ऐसे फ्रंट नेकलाइन सूट का चयन करें, जो आपको एलिगेंट लुक दें।

Suit Neck Designs: आजकल चलन में हैं ऐसी नेकलाइन

1. V- Neck Line

Suit Neck Designs
Suit Neck Designs( Source: Social Media)

सिंपल सूट को डिजाइनर लुक देने के लिए इस तरह का V-नेक डिजाइन भी आप पर बहुत अच्छा लगेगा। नेक पर किया गया स‍ितारे का काम इसे ग्रेसफुल देगा। इस तरह का नेक डिजाइन किसी भी प्लेन कुर्ती को पार्टी वियर बना देगा। जब आप इसे पहनेंगी तो आपको एलिगेंट लुक मिलेगा।

2. Sweetheart Neck Line

Suit Neck Designs( Source: Social Media)
Suit Neck Designs( Source: Social Media)

हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के लिए यह नेक डिजाइन एकदम फिट मानी जाती है। इसे हर तरह के बॉडी शेप वाली महिलाएं पहन सकती हैं, इसलिए इसे हर कोई पसंद करता है और इसमें आपका लुक निखरकर सामने आता है।

3. Deep Neck Line

Suit Neck Designs( Source: Social Media)
Suit Neck Designs( Source: Social Media)

कई लोगों को डीप नेक डिजाइन बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में आप सिंपल सूट पर इस तरह का डीप नेक डिजाइन भी बनवा सकती हैं। नेक और बटन की पट्टी पर की गई कढ़ाई सूट की खूबसूरती बढ़ा रही है। अगर आप सादगी पसंद है, तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

4. Boat- Neck Line

Suit Neck Designs( Source: Social Media)
Suit Neck Designs( Source: Social Media)

यह लहंगे, हैवी सूट और ट्राउजर वाले सूट पर खूब जमता है। यह कंधे पर ब्रॉड रहता है और डीप नहीं दिखता। नई-नवेली दुल्हनों पर यह सूट बेहद खूबसूरत लगता है।

5. Square Neck Line

Suit Neck Designs( Source: Social Media)
Suit Neck Designs( Source: Social Media)

अगर आप किसी फंक्शन के लिए रॉयल और पार्टी वियर लुक चाहती हैं, तो इस तरह का ब्रॉड स्क्वेयर नेक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। चौकोर कट और उस पर किए गए खूबसूरत जरी के काम से बहुत ही ग्रेसफुल लुक मिलेगा।

Also Read: Rajasthani Bandhej Saree Designs: ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न तड़का लगाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 तरह की बांधनी प्रिंट साड़ियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।