गर्मियों में सन डैमेज और चिपचिपाहट से बालों को मिलेगा छुटकारा, यहां देखें 5 Best Hair Care Tips

Summary :

Summer Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम बालों के लिए बेहद चैलेंजिंग माना जाता है। तेज धूप, पसीना की वजह से बैक्टीरिया पनपना, धूल चिपक जाना जैसी वजह होती हैं कि बाल रूखे, बेजान और बहुत जल्दी ऑयली दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अभी से अपने हेयर केयर रूटीन में थोड़ा चेंज करें, तो समर सीजन में भी आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी बने रहेंगे। आज हम आपको Summer Hair Care Routine के बारे में बताएंगे, जो गर्म मौसम में आपके बालों को हेल्दी बनाए रखने और डैमेज से बचाने में मदद करता है। Summer Hair Care…

Summer Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम बालों के लिए बेहद चैलेंजिंग माना जाता है। तेज धूप, पसीना की वजह से बैक्टीरिया पनपना, धूल चिपक जाना जैसी वजह होती हैं कि बाल रूखे, बेजान और बहुत जल्दी ऑयली दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अभी से अपने हेयर केयर रूटीन में थोड़ा चेंज करें, तो समर सीजन में भी आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी बने रहेंगे। आज हम आपको Summer Hair Care Routine के बारे में बताएंगे, जो गर्म मौसम में आपके बालों को हेल्दी बनाए रखने और डैमेज से बचाने में मदद करता है।

Summer Hair Care Tips: बालों को डैमेज से बचाने के उपाय

Summer Hair Care Tips
Summer Hair Care Tips (Source: social media)

1. बालों को धूप से बचाएं

तेज धूप न सिर्फ त्वचा को बल्कि आपके बालों को भी कमजोर बनाती है। इससे बालों के बीच से टूटने और दोमुंहे होने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों को सीधी धूप से बचाएं। इसके लिए बाहर निकलने के दौरान आप स्कार्फ या दुपट्टा सिर पर ले सकते हैं या फिर छाता का इस्तेमाल भी करना सबसे अच्छा होता है। बहुत टाइट हेयर स्टाइल से बचना चाहिए।

2. रोज शैम्पू करने से बचें

बहुत सारे लोग गर्मियों में पसीने की वजह से रोजाना बाल धोना शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे आपके बालों से नेचुरल तेल हट जाता है और बाल रूखे हो जाते हैं। समर सीजन में आप बालों को रोजाना धोने की बजाय एक अच्छे सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे बाल फ्रिजी भी नहीं होते हैं और बालों पर एक सेफ्टी लेयर भी बन जाती है, जिससे हेयर डैमेज से बचाव होता है। जरूरत पड़ने पर हल्के शैंपू से बाल धोना चाहिए।

Summer Hair Care Routine
Summer Hair Care Routine (Source: social media)

3. हेयर ट्रीटमेंट्स से बचें

गर्मियों में हेयर ट्रीटमेंट्स से दूरी बनाना ही बेहतर होता है। स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर, पर्मिंग और केरेटिन जैसे ट्रीटमेंट्स से बाल और ज्यादा ड्राई और कमजोर हो जाते हैं। अगर बाल नमी के कारण फ्लैट या ऑइली लगते हैं, तो सिरम का इस्तेमाल भी कम करें।

4. कंडीशनर लगाएं

बालों की सुरक्षा के लिए शैंपू के बाद हर बार कंडीशनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। इससे बाल लंबे समय तक हाइड्रेट रहते हैं। साथ ही कंडीशनर से हेयर फॉल भी कम होता है और स्प्लिट एंड्स नहीं होते है।

how to take care of hair
how to take care of hair (Source: social media)

5. हेयर मास्क लगाएं

हेयर फॉल और ड्राईनेस की समस्या से राहत पाने के लिए हेयर मास्क एक असरदार तरीका होता है। नेचुरल हेयर मास्क से बालों को जरूरी नमी मिलती है। हफ्ते में एक बार DIY हेयर मास्क लगाएं। ड्राई बाल वालों के लिए दही में नारियल तेल और शहद वाला हेयर मास्क बेस्ट रहता है, वहीं ऑयली स्कैल्प वाले एलोवेरा जेल में नींबू का रस और गुलाब जल का मास्क लगा सकते हैं।

Also Read: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा और घर पर पाएं लंबे-घने बाल! यहां देखें चावल के पानी के जादुई फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।