आजकल लोग अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए तरह-तरह के फूड्स का सेवन करते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि प्रोटीन सिर्फ मीट, मछली या अंडे से ही मिलता है, लेकिन ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है, क्योंकि शाकाहारी खाने में भी प्रोटीन के बहुत सारे अच्छे ऑप्शन पाए जाते हैं। हमारे शरीर को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के विकास और कमजोरी दूर करने के लिए बॉडी में प्रोटीन की सही मात्रा होना बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं, Healthy Diet और शाकाहारी फूड्स के बारे में, जिन्हें खाकर आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं।
Vegetarian Protein Foods: प्रोटीन के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
1. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आज से ही डाइट में बादाम, मूंगफली, चिया सीड्स, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और तिल को शामिल कर लें। ये सभी नट्स और सीड्स बॉडी में प्रोटीन को पूरा करते हैं। इन चीज़ों को आप स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं या फिर होल व्हीट ब्रेड के साथ पीनट बटर भी एक अच्छा ऑप्शन है।
2. सोयाबीन

साबुत सोयाबीन और कच्चे हरे सोयाबीन दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें फाइबर, आयरन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसे आप नाश्ते में या फिर स्टिर-फ्राई और राइस बाउल में डालकर भी खा सकते हैं।
3. पनीर

पनीर एक ऐसा फ़ूड है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसके हर एक टुकड़े में ढेरों प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। ये कैल्शियम से भरपूर होने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। प्रोटीन को पूरा करने के लिए इसे करी, भुर्जी, सलाद या ग्रिल्ड स्नैक्स रूप में खाया जा सकता हैं।
4. चना

चने को हमेशा से ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 100 ग्राम चने में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, इनमें धीमी गति से पचने वाले कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप इसका चाट बनाकर भी खा सकते हैं, ये एक ऐसा फ़ूड है, जो शरीर को अंदर से पोषण देता है।
5. दही

गर्मियों में दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, अगर आप भी रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ठंडक के साथ-साथ एनर्जी भी मिलती है। गर्मी में इसका रोजाना सेवन करने से पेट ठंडा रहता है, साथ ही स्किन पर भी ग्लो आता है। अगर आप चाहें तो आप इसका लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




