Vitamin C ke Fayde: रोजाना की डाइट में विटामिन C शामिल करने से शरीर को मिलेंगे ये 4 ज़बरदस्त फायदे

Summary :

Vitamin C ke Fayde: विटामिन सी त्वचा और सेहत के लिए बेहद ज़रूरी होता है, इसकी कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए रोजाना अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करें, ताकि आपको कई तरह की बिमारियों से छुटकारा मिल सके। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में, जिसके सेवन से विटामिन सी की कमी दूर हो जाएगी। Vitamin C ki Kami se Kya Hota Hai: विटामिन सी की कमी से होने वाले नुकसान विटामिन सी हमारे शरीर के लिए एक बेहद ज़रूरी पोषक तत्व…

Vitamin C ke Fayde: विटामिन सी त्वचा और सेहत के लिए बेहद ज़रूरी होता है, इसकी कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए रोजाना अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करें, ताकि आपको कई तरह की बिमारियों से छुटकारा मिल सके। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में, जिसके सेवन से विटामिन सी की कमी दूर हो जाएगी।

Vitamin C ki Kami se Kya Hota Hai: विटामिन सी की कमी से होने वाले नुकसान

Vitamin C ke Fayde
Vitamin C ke Fayde (Source: social media)

विटामिन सी हमारे शरीर के लिए एक बेहद ज़रूरी पोषक तत्व है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने त्वचा की रंगत को निखारने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। ऐसे कई फूड्स हैं, जिसके सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसलिए विटामिन-सी को डाइट या सप्लीमेंट्स के जरिए लेना जरूरी होता है। जब हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी होती हैं, तो हमे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे- थकान, मसूड़ों से खून आना, जोड़ों में दर्द और त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। जानिए इसके 4 फायदों के बारे में।

Vitamin C Foods: विटामिन सी फूड्स

1. विटामिन-सी से भरपूर फल

Vitamin C ke Fayde
Vitamin C ke Fayde (Source: social media)

विटामिन सी की कमी पूरा करने के लिए अपने डाइट में कुछ फलों को ज़रूर शामिल करें, जिससे आपकी त्वचा के साथ-साथ सेहत भी स्वस्थ रहती है। इन फलों के सेवन से विटामिन सी की कमी पूरा कर सकते हैं।

आंवला विटामिन-सी का सबसे अच्छा सोर्स है, एक आंवले में संतरे से 20 गुना ज्यादा विटामिन-सी होता है।
संतरा और मौसमी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
कीवी और संतरे से भी ज्यादा विटामिन-सी होता है।
स्ट्रॉबेरी और पपीता भी विटामिन-सी से भरपूर होते हैं और पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

Vitamin C ke Fayde
Vitamin C ke Fayde (Source: social media)

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, विटामिन सी के लिए इन सब्जियों का सेवन करें।

पालक में आयरन के साथ-साथ विटामिन-सी भी होता है, जो खून की कमी दूर करने में मदद करता है।
ब्रोकली न सिर्फ विटामिन-सी से भरपूर है, बल्कि कैंसर से बचाव में भी मददगार है।
लाल और हरी शिमला मिर्च में संतरे से ज्यादा विटामिन-सी होता है।

3. विटामिन-सी सप्लीमेंट्स

Vitamin C ke Fayde
Vitamin C ke Fayde (Source: social media)

अगर आपके शरीर में विटामिन-सी की कमी ज्यादा है, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। विटामिन-सी की गोलियां, च्यूएबल टैबलेट या पाउडर फॉर्म में मिलते हैं। हालांकि, इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के न लें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा विटामिन-सी लेने से पेट खराब हो सकता है।

4. फलों का जूस पिएं

Vitamin C ke Fayde
Vitamin C ke Fayde (Source: social media)

विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए कई ऐसे फल हैं, जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से विटामिन-सी की कमी दूर होती है।
संतरे का जूस नाश्ते में पीने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
अमरूद और कीवी जूस भी विटामिन-सी के अच्छे सोर्स हैं।

Also Read: मोटापे से हैं परेशान? इन 4 आयुर्वेदिक तरीकों से एक ही महीने में घटाएं अपना वजन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।