ऋषभ पंत ने किया विराट कोहली का अपमान! संन्यास लेते ही चुराया जर्सी नंबर?

Summary :

Rishabh Pant disrespect Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ Rishabh Pant चोट से उबरने के बाद एक बार फिर मैदान पर लौट आए हैं। वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चल रहे अनऑफिशियल टेस्ट में India A टीम की कप्तानी कर रहे हैं। गुरुवार को टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन असली चर्चा उनकी कप्तानी की नहीं बल्कि उनकी जर्सी की हो रही है। पंत इस मैच में 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, जो अब तक विराट कोहली की पहचान रही है। Rishabh Pant disrespect…

Rishabh Pant disrespect Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ Rishabh Pant चोट से उबरने के बाद एक बार फिर मैदान पर लौट आए हैं। वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चल रहे अनऑफिशियल टेस्ट में India A टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

Rishabh Pant
Rishabh Pant (Image Source – Social Media)

गुरुवार को टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन असली चर्चा उनकी कप्तानी की नहीं बल्कि उनकी जर्सी की हो रही है। पंत इस मैच में 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, जो अब तक विराट कोहली की पहचान रही है।

Rishabh Pant disrespect Virat Kohli: कोहली की जर्सी का खास रिश्ता

Rishabh Pant disrespect Virat Kohli
Rishabh Pant disrespect Virat Kohli (Image Source – Social Media)

विराट कोहली ने इसी साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उस समय सोशल मीडिया पर फैंस ने बीसीसीआई से मांग की थी कि उनके सम्मान में 18 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया जाए, जैसे सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर और एमएस धोनी की 7 नंबर की जर्सी को किया गया था। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक कोहली की जर्सी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।

पंत की जर्सी पर क्यों उठे सवाल?

Rishabh Pant wearing Virat Kohli Jersey
Rishabh Pant wearing Virat Kohli Jersey (Image Source – Social Media)

Rishabh Pant आमतौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 नंबर की जर्सी पहनते हैं। लेकिन इस मैच में उन्हें 18 नंबर में देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि क्या पंत ने अब अपना जर्सी नंबर बदल लिया है या ये सिर्फ टीम के भीतर जर्सी की उपलब्धता (अवेलिबिलिटी) की वजह से हुआ।

पहले भी हो चुका है विवाद

यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने कोहली की 18 नंबर की जर्सी पहनी हो। इससे पहले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भारत ए के मैच में यही नंबर पहन चुके हैं। उस वक्त भी फैंस ने इसे विराट कोहली का अपमान बताया था। अब पंत के इस कदम ने वही बहस एक बार फिर से जिंदा कर दी है।

Also Read: INDW vs AUSW Semifinal पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा, मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

Rahul Singh Karki