INDW vs AUSW Semifinal पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा, मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

Summary :

INDW vs AUSW 2nd Semifinal: ICC Women’s Cricket World Cup 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 30 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाना है। हालांकि मैच से पहले ही मौसम की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश बाधा डाल सकती है। भारत का लीग स्टेज का आखिरी मैच भी इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में अब फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर सेमीफाइनल में भी बारिश हुई, तो…

INDW vs AUSW 2nd Semifinal: ICC Women’s Cricket World Cup 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 30 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाना है। हालांकि मैच से पहले ही मौसम की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश बाधा डाल सकती है।

INDW vs AUSW 2nd Semifinal
INDW vs AUSW 2nd Semifinal (Source – Social Media)

भारत का लीग स्टेज का आखिरी मैच भी इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में अब फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर सेमीफाइनल में भी बारिश हुई, तो क्या मैच रद्द हो जाएगा और किसे फाइनल का टिकट मिलेगा?

INDW vs AUSW 2nd Semifinal: बारिश होगी को कैसे मिलेगा विजेता?

INDW vs AUSW 2nd Semifinal
INDW vs AUSW 2nd Semifinal (Source – Social Media)

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार सुबह नवी मुंबई में बारिश होने की संभावना है और दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मैच प्रभावित होने की पूरी आशंका है। हालांकि, आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे रखा है। अगर मैच 30 अक्टूबर को नहीं हो पाता, तो इसे 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा फायदा

INDW vs AUSW 2nd Semifinal
INDW vs AUSW 2nd Semifinal (Source – Social Media)

हालांकि अगर रिजर्व डे पर भी बारिश नहीं थमी, तो परिणाम ग्रुप स्टेज की पॉइंट्स टेबल के आधार पर तय किया जाएगा। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, क्योंकि उसने लीग स्टेज में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि भारत चौथे पायदान पर रहा था।

फिलहाल, फैंस की निगाहें मौसम पर टिकी हैं। सभी को उम्मीद है कि बारिश न हो और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मुकाबला पूरे रोमांच के साथ खेला जा सके।

Also Read: Young Australian Cricketer ने गवाई अपनी जान, गेंद लगते ही मैदान में मच गया हड़कंप

Rahul Singh Karki