Weight Loss Journey: ना डाइटिंग, ना जिम! महिला ने इस आसान तरीके से 8 महीने में घटाया 20 किलो वजन

Summary :

Weight Loss Journey: आजकल के खराब खानपान के कारण कई महिलाओं को मोटापे की समस्या हो जाती है। जब भी वजन घटाने की बात आती है, तो कई महिलाएं सोचती हैं कि इसके लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं, (Weight Loss Journey) तो यह सही नहीं है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव मॉम इंफ्लुएंसर निहिरा अग्रवाल ने सिर्फ 8 महीने में घर पर एक्सरसाइज करके 20 किलो वजन घटा लिया। उन्होंने रोज़ कुछ सिंपल एक्सरसाइज की और अपने फिटनेस रूटीन को ईमानदारी से फॉलो किया। अगर आप चाहें तो घर बैठे ही नियमित एक्सरसाइज करके अपना…

Weight Loss Journey: आजकल के खराब खानपान के कारण कई महिलाओं को मोटापे की समस्या हो जाती है। जब भी वजन घटाने की बात आती है, तो कई महिलाएं सोचती हैं कि इसके लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं, (Weight Loss Journey) तो यह सही नहीं है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव मॉम इंफ्लुएंसर निहिरा अग्रवाल ने सिर्फ 8 महीने में घर पर एक्सरसाइज करके 20 किलो वजन घटा लिया। उन्होंने रोज़ कुछ सिंपल एक्सरसाइज की और अपने फिटनेस रूटीन को ईमानदारी से फॉलो किया। अगर आप चाहें तो घर बैठे ही नियमित एक्सरसाइज करके अपना वजन आसानी से कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि निहिरा ने कौन-सी एक्सरसाइज अपनाई जिससे उन्हें फायदा हुआ।

हफ्ते में 4 दिन एक्सरसाइज से वजन घटाया (Weight Loss Journey)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nihira Aggarwal (@nihiraaggarwal)

निहिरा ने हफ्ते में चार दिन वर्कआउट किया और (Weight Loss from home workout) हर दिन अलग बॉडी पार्ट पर फोकस किया। सोमवार को लेग्स, मंगलवार को एब्स, बुधवार को आर्म्स और गुरुवार को कंधे और पीठ की एक्सरसाइज की। इसके अलावा, दो दिन उन्होंने कार्डियो एक्सरसाइज की, जिसमें हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) शामिल थी, (Weight Loss Journey) जो वजन घटाने में काफी असरदार है। हफ्ते में एक दिन उन्होंने पूरा आराम किया और कोई एक्सरसाइज नहीं की।

निहिरा कहती हैं कि वह हर एक्सरसाइज को तीन सेट में करती हैं और पूरा वर्कआउट करीब 40 मिनट का होता है, जिसमें वॉर्म-अप और स्ट्रेचिंग भी शामिल है। वह अपने वर्कआउट का वीडियो रिकॉर्ड करती हैं ताकि अपनी पोजीशन और टेक्नीक को बेहतर बना सकें।

सही खानपान भी है जरूरी (Weight Loss Journey)

Weight Loss Journey
Weight Loss Journey

निहिरा मानती हैं कि कोई भी महिला घर पर आसान तरीके से वजन कम कर सकती है। इसके लिए जरूरी नहीं कि बहुत महंगे जिम जाएं। उन्होंने कुछ बेसिक इक्विपमेंट जैसे रेजिस्टेंस बैंड, डंबल्स और योगा मैट का इस्तेमाल किया, जिससे रोजाना एक्सरसाइज करना आसान हो गया। निहिरा के मुताबिक, (Weight Loss Journey) केवल एक्सरसाइज ही नहीं (Weight loss Diet Plan) बल्कि सही खानपान भी वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। डाइट में प्रोटीन, फल, सब्जियां और संतुलित भोजन को शामिल करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: ब्रह्म मुहुर्त में उठने से दिमाग के साथ शरीर भी बनेगा निरोग, यहां जानें सही समय

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।