Crunchy और टेस्टी! वेट लॉस के लिए मूंगफली से बनाएं ये 3 स्वादिष्ट और Healthy Snacks

Summary :

Weight Loss Peanut Snacks Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में वेट को मेंटेन रखना काफी चुनौती भरा काम हो गया है। खराब खान-पान के कारण कई लोग ओवरवेट के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कई बार लोग वजन घटाने की कोशिश में अपने पसंदीदा स्नैक्स से परहेज करना शुरु कर देते हैं। लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप मूंगफली जैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक्स का आनंद लेते हुए भी अपना वजन कम कर सकते हैं? मूंगफली प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा (Healthy Fats) से भरपूर होती है। मूंगफली खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती…

Weight Loss Peanut Snacks Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में वेट को मेंटेन रखना काफी चुनौती भरा काम हो गया है। खराब खान-पान के कारण कई लोग ओवरवेट के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कई बार लोग वजन घटाने की कोशिश में अपने पसंदीदा स्नैक्स से परहेज करना शुरु कर देते हैं। लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप मूंगफली जैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक्स का आनंद लेते हुए भी अपना वजन कम कर सकते हैं?
मूंगफली प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा (Healthy Fats) से भरपूर होती है। मूंगफली खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग भी कम होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही स्वादिष्ट और आसान पीनट स्नैक्स रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो आपके वेट लॉस जर्नी को और भी मजेदार बना देंगी।

Weight Loss Peanut Snacks Recipe: वेट लॉस के लिए 3 स्वादिष्ट और हेल्दी पीनट स्नैक्स रेसिपी

1. मूंगफली गुड़ चिक्की (Peanut Gud Chikki)

Weight Loss Peanut Snacks Recipe
Weight Loss Peanut Snacks Recipe (Photo: Social Media)

सामग्री:

  • 1 कप भुनी और छिलका उतरी मूंगफली
  • ½ कप गुड़ (जैगरी)
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि:
एक कड़ाही में गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं। गुड़ को तब तक पकाएं जब तक वह थोड़ा टाइट न हो जाए। अब आंच बंद करें और भुनी मूंगफली और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को गर्म रहते हुए ही घी लगी हुई ट्रे या थाली पर फैलाएं और बेलन से पतला बेल लें। अब चाकू से चौकोर या मनचाहे आकार में काट लें। ठंडा होने पर टुकड़े अलग करें और एयरटाइट कंटेनर में रखें।

2. पीनट प्रोटीन बार (Peanut Protein Bar)

Weight Loss Peanut Snacks Recipe
Weight Loss Peanut Snacks Recipe (Photo: Social Media)

सामग्री:

  • ½ कप पीनट बटर
  • ½ कप प्रोटीन पाउडर (बिना फ्लेवर का)
  • ½ कप ओट्स
  • ¼ कप शहद या मेपल सिरप
  • 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
  • 2 बड़े चम्मच चॉकलेट चिप्स
बनाने की विधि:
एक बड़े कटोरे में पीनट बटर और शहद/सिरप को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें प्रोटीन पाउडर और ओट्स डालकर धीरे-धीरे मिक्स करें जब तक यह एक गाढ़ा मिश्रण न बन जाए। अंत में सीड्स और चॉकलेट चिप्स डालकर मिलाएं। मिश्रण को एक छोटे बेकिंग पैन में समान रूप से फैलाएं। इसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें। इसके बाद बार के आकार में काट लें।

3. हेल्दी पीनट कुकीज (Healthy Peanut Cookies)

Weight Loss Peanut Snacks Recipe
Weight Loss Peanut Snacks Recipe (Photo: Social Media)

सामग्री:

  • 1 कप पीनट बटर
  • ½ कप ब्राउन शुगर
  • 1 अंडा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट
बनाने की विधि:
सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें। एक कटोरे में पीनट बटर, ब्राउन शुगर, अंडा और वैनिला को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं, और मिश्रण को गाढ़ा होने दें।
इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर बेकिंग ट्रे पर रखें और कांटे की मदद से हल्का दबाकर क्रिस्स-क्रॉस पैटर्न बनाएं। इन्हें 10-12 मिनट तक हल्के सुनहरे होने तक बेक करें। ओवन से निकालें और ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।