शुगर की जांच कब करें? आज ही जान लें इसका जवाब

Summary :

शुगर जांच कब करें

शुगर की जांच कब करें. क्या इसे किसी भी समय चेक किया जा सकता है? तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं कि जांच का सही समय क्या है. खाली पेट शुगर की जांच करना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय जांच के बाद जो रिपोर्ट आती है, वह काफी हद तक सही बताई जाती है।

आजकल लोगों की लाइफ़स्टाइल में काफ़ी बदलाव आ गया है. लोगों के खाने से लेकर सोने तक का समय बदल गया है. जब मन करे तब खाना पड़ता है और जब मन करे तब बिस्तर छोड़ना पड़ता है. इन सब वजहों से आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ रहे हैं. ऐसे में शुगर और बीपी आम बीमारियों में से एक हो गई है. हर कोई इस समस्या से ग्रसित हो रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि शुगर की जांच कब करें. क्या इसे किसी भी समय चेक किया जा सकता है? तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं कि जांच का सही समय क्या है.

खाली पेट शुगर जांच

खाली पेट शुगर का जांच करना सबसे बेहतर माना जाता है। क्योंकि इस समय जांच करने पर जो रिपोर्ट आता है वह काफी हद तक सही बताया जाता है। डॉक्टर की खाली पेट जांच के लिए सलाह देते हैं। यह टेस्ट ज्यादातर सुबह के समय करवाना चाहिए। diabetes’,’BLOOD SUGAR’,’Health

खाने के ठीक 2 घंटे बाद का टेस्ट

शुगर का एक जांच आप खाने के दो घंटे के बाद कर सकते है। उसे हम पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर जांच कहते है. इस टेस्ट के माध्यम से हमे जानकारी मिलती है कि खाने के बाद भोजन में कितना शुगर प्रोसेस मिलता है। यह जांच आप सुबह का नाश्ता और दोपहर के खाने के बाद कर सकते हैं।

HbA1c टेस्ट

HbA1c टेस्ट

इस टेस्ट को आप तीन माह में एक बार करा सकते हैं। इसके रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि तीन माह में आपकी औसत ब्लड शुगर लेवल क्या रही है. इस जांच के लिए आपको खाली पेट रहने की जरुरत नहीं है।

रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट

यह टेस्ट दिन के किसी भी समय किया जा सकता है, चाहे आपने कुछ खाया हो या नहीं। यह आपातकालीन स्थिति में या मधुमेह का तुरंत मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है।

खास बातें: किसी भी जांच को करने या करवाने से पहले आप किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें। खबर में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

Health Tips : पेट में बनती है गैस, तो खाएं ये बीज

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।