सावधान! सर्दियों में कर ली ये 5 गलतियां, तो सेहत से धो बैठेंगे हाथ! समय रहते सुधारे आदत

Summary :

Winter Health Mistakes: सर्दियों का आगाज हो चुका है। इस मौसम में ठंड के साथ सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां भी दस्तक देती हैं। अब ऐसे में बदलते मौसम में लोगों के पहनावे के साथ-साथ उनके रहन-सहन में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। गर्म कपड़े, गर्म पानी से नहाना और भी बहुत कुछ। लेकिन कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो धीरे-धीरे करके उनके सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं और उन्हें बीमार बना सकती हैं। इसलिए जरुरी है की अपनी उन गलतियों को समय रहते सुधार लिया जाए। ऐसे में आइए जानते हैं…

Winter Health Mistakes: सर्दियों का आगाज हो चुका है। इस मौसम में ठंड के साथ सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां भी दस्तक देती हैं। अब ऐसे में बदलते मौसम में लोगों के पहनावे के साथ-साथ उनके रहन-सहन में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। गर्म कपड़े, गर्म पानी से नहाना और भी बहुत कुछ।
लेकिन कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो धीरे-धीरे करके उनके सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं और उन्हें बीमार बना सकती हैं। इसलिए जरुरी है की अपनी उन गलतियों को समय रहते सुधार लिया जाए। ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में किन आदतों को छोड़ देना सेहत के लिए बेहतर होता है।

Winter Health Mistakes:  5 गलतियां जो बन सकती हैं आपके स्वास्थ्य की दुश्मन

Health Care Tips
Winter Health Mistakes / Health Care Tips (Photo: Freepik)

1. ज्यादा गर्म पानी से नहाना

सर्दियों में अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। गर्म पानी से नहाना भले ही आपको अच्छा लगता हो, मगर जरुरत से ज्यादा गर्म पानी से नहाना कई बार आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, ज्यादा गर्म पानी स्किन में मौजूद केराटिन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे स्किन में ड्राईनेस हो सकती है और रैशेज और खुजली की समस्या बढ़ सकती है।

2.जंक फूड और अल्कोहल का सेवन

Winter Health Mistakes
Winter Health Mistakes (Photo: Freepik)
सर्दियों में बाहर का खाना खाने का मन ज्यादा करता है। ऐसे में कई बार लोग बाहर के जंक फूड का सेवन ज्यादा करने लगते हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। असल में, गर्मियों की तुलना विंटर्स में शारीरिक परिश्रम थोड़ा कम हो जाता है। इसलिए, जो भी हम खाते हैं उसे पचने में समय लगता है और कई बार वह पूरी तरह से पचता नहीं है, जिससे डाइजेशन में दिक्कत बढ़ सकती है।
इसके साथ ही, सर्दियां आते ही लोगों में शराब का सेवन भी बढ़ जाता है। शराब का ज्यादा सेवन हमारे लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

3. कम पानी पीना

विंटर्स में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग पानी पीना कम कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है, इससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसलिए सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

4. गर्म कपड़े पहनकर सोना

कई बार खुद या फिर अपने बच्चे को ज्यादा गर्म कपड़े पहनाकर सुला देते हैं, जो आदत गलत है। रात में कभी भी ज्यादा गर्म कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए। रात में गर्म कपड़ों की वजह से बीपी की समस्या हो सकती है। इसलिए रात में हल्के कपड़े पहनकर ही सोएं। इसके अलावा रात में दस्तानें या मोजे पहनकर बिल्कुल भी न सोएं।

5. ज्यादा कैफीन का सेवन

Winter Health Care
Winter Health Care (Photo: Freepik)
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कई लोग कैफीन का सेवन बढ़ा देते हैं। लेकिन यह सबसे बड़ी गलती है। चाय या कॉफी आपको थोड़ी देर के लिए ठंड से राहत दिलाएंगे, लेकिन इससे आपकी नींद की गुणवक्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। दिन भर में एक से दो बार चाय या कॉफी सही होगा, लेकिन इससे ज्यादा आपकी सेहत को खराब कर सकता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।