World Aids Day 2023: आज भी लाइलाज है AIDS की बीमारी, जागरूकता है जरुरी World Aids Day 2023 Is Being Celebrated Today Across The World

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

World Aids Day 2023: आज भी लाइलाज है AIDS की बीमारी, जागरूकता है जरुरी

World Aids Day 2023

HIV संक्रमण और Aids को लेकर लोगों के मन में वर्तमान में भी बहुत सारे मिथ बने हुए हैं, इसलिए प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को World Aids Day मनाया जाता है। जानलेवा बीमारी Aids का इलाज आज भी संभव नहीं हो पाया है। Aids (Acquired Immune Deficiency Syndrome) से भारत में लगभग 21.40 लाख लोग संक्रमित हैं और देश में हर साल HIV संक्रमण के लगभग 87,000 केस सामने आते हैं । इसके अलावा भारत में AIDS के कारण प्रति वर्ष लगभग 69,000 लोगों की मृत्यु होती है। इस बीमारी से महिलाएं मुख्य रूप से प्रभावित होती हैं लगभग 8.79 लाख महिलाएँ इससे पीड़ित हैं। इसके अलावा यदि दुनिया की बात करें तो लगभग 39 मिलियन लोग HIV से पीड़ित हैं जिससे Aids का खतरा रहता है। आइए जानते हैं AIDS की यह बीमारी कितनी खतरनाक होती है।

  • विश्व भर में आज मनाया जा रहा है World Aids Day 2023
  • Aids से भारत में लगभग 21.40 लाख लोग संक्रमित हैं
  • देश में हर साल HIV संक्रमण के लगभग 87,000 केस सामने आते हैं
  • भारत में AIDS के कारण प्रति वर्ष लगभग 69,000 लोगों की मृत्यु होती है
  • दुनिया की बात करें तो लगभग 39 मिलियन लोग HIV से पीड़ित हैं जिससे Aids का खतरा रहता है

AIDS और HIV में क्या अंतर है?

अक्सर जब HIV- AIDS की बात होती है तो लोगों को लगता है कि, यह एक ही बीमारी है परन्तु ऐसा नहीं है, दरअसल HIV-AIDS दोनों में बड़ा अंतर है। ऐसा जरुरी नहीं है कि जो HIV से संक्रमित हो उसे AIDS की भी बीमारी हो लेकिन हाँ AIDS सिर्फ उसे ही होता है जो HIV से संक्रमित होता है। HIV (Human Immunodeficiency Virus) का शिकार होने पर व्यक्ति का इम्यून सिस्टम बहुत वीक हो जाता है जिसमें उसे ज़रा सी चोट या खांसी भी बर्दाश्त नहीं होती है। दूसरी तरफ AIDS, HIV के लास्ट स्टेज पर पहुंचने से होती है। यदि HIV को 3 स्टेज पर पहुंचने से पहले दवाइयों के जरिये रोका जाए तो AIDS का खतरा कम हो जाता है। HIV का इलाज भी संभव नहीं हैं लेकिन इसे दवाइयों के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

कैसे फैलता है संक्रमण?

AIDS संक्रमण, AIDS से पीड़ित व्यक्ति का खून चढ़ाने, जो संक्रमित है ऐसे व्यक्ति को लगे इंजेक्शन के उपयोग करने, संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनने, गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान मां से यह वायरस उसके बच्चे में फैलने का खतरा भी रहता है।

कैसे करें HIV से बचाव?

HIV संक्रमण को खत्म करने के लिए अभी तक कोई दवाई या वैक्सीन नहीं बनी है। हालाँकि कुछ दवाइयां ऐसी हैं जिनसे इसे लास्ट स्टेज पर पहुंचने से रोका जा सकता है और AIDS के खतरे को कम किया जा सकता है। HIV संक्रमण एक दूसरे को छूने , झूठा खाने या किसी के साथ रहने से नहीं फैलता है।

क्या हैं लक्षण?

HIV से संक्रमित लोगों में हल्का बुखार आता है और गले में खरास रहने लगती है, जोड़ों और माशपेशियों में सूजन और दर्द की समस्या रहती है। व्यक्ति को शरीर में थकावट लगती है, धीरे- धीरे वजन कम होने लगता है। शरीर पर घाव की समस्या होती है, इसके अलावा पेट दर्द और मुंह में छाले होने लगते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।