Aaj Ka Rashifal 08 Octorber 2026: इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल और आज के उपाय

Summary :

Aaj Ka Rashifal 08 Octorber 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 08 Octorber आपके लिए कैसा रहेगा : – आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 08 Octorber 2026 1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल) आज के दिन किसी रातनीति मुद्दे…

Aaj Ka Rashifal 08 Octorber 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें।

तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 08 Octorber आपके लिए कैसा रहेगा : –

आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 08 Octorber 2026

1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज के दिन किसी रातनीति मुद्दे पर बातचीत हो सकती है जो फायदेमंद साबित होगी। अपनी योजनाओं को गुप्त बनाए रखें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सदस्यों का सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा।

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)

कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। कार्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। बाहर जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)

आज परिवार के किसी सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। भाई-बहन के प्रति प्यार बना रहेगा। व्यापारी वर्ग वाहन एवं टेक्स संबंधी कागजातों को संभालकर रखें। जांच की जा सकती है।

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)

भाईयों तथा कुछ निकट संबंधियों के साथ लाभकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में आपका रुझान बढ़ेगा। आत्मीय सुख की अनुभूति होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)

युवा वर्ग अपने मित्र के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। महिलाओं को किसी मुद्दे को लेकर दुविधा नजर आएगी। बेहतर होगा उस पर पुनर्विचार अवश्य करें।

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)

दूसरों पर जरुरत से ज्यादा भरोसा रखना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इस समय किसी खास व्यक्ति से ही वाद-विवाद बढ़ने की संभावना है। कार्यस्थल पर निगरानी बनाए रखें। मित्र की सलाह अवश्य लें।

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

महिलाएं घर की छोटी-छोटी बातों को पड़ोसियों से शेयर न करें। आगामी समय के लिए अच्छा नहीं है। कार्यों को सदस्यों के बीच बांट दें। समझदारी से समस्या को सुलझाए। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

जिस बात के लिए आप विरोध कर रहे हैं, उस बात को पूरी तरह समझने की को​शिश करें। नए अवसर उपब्लध होंगे। साझेदारी संबंधी व्यावसाय को ​अधिक से ​अधिक बढ़ाए। युवा वर्ग को रोजगार के साधन प्राप्त होंगे।

9. धनु राशि का राशिफल  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

अतित की किसी नकारात्मक बात को अपने वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें। अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएं। आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य बिताएं, राहत महसूस होगी।

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)

राजकीय कर्मचारियों के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आप एक कुशल वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। प्रतिष्ठित लोगों द्वारा सम्मानिय है। बीपी एवं डायबिटिज के मरीज अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें।

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)

संतान के साथ जरुरत से ज्यादा रोका-टोकी करने से उनके आत्मबल में कमी आएगी। उनकी रुचियों में सहयोगात्मक व्यवहार अपनाए। व्यर्थ की बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में न आने दें। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)

सरकारी कर्मचारियों को अचानक नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थानान्तरण के योग हैं। व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम है। माता-पिता संतान की किसी उपब्ल​धि से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जाना चाहिए। व्यक्तिगत परिणाम जन्मकुंडली के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…

Rahul Kumar Rawat