Aaj Ka Rashifal 12 November 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें।
आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 12 November 2026
1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)
बैकिंग क्षेत्र में नौकरी लग सकती है। वर-कन्या शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे। शतरंज खेलने की रूचि जागृत होगी। सेहत का ध्यान रखें।
2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)
आज मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कर्मचारियों के साथ मीटिंग ले सकते हैं। आप के कार्यों की सराहना की जाएगी। मुकदमें बाजी से हार का सामना करना पड़ सकता है। धन-लाभ मिलेगा।
3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)
नए विचारों का सृजन कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। पिता की बात से मन में कष्ट रह सकता है। अपने परिवार के साथ बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं।
4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)
माता-पिता बच्चों की पढ़ाई के लिए चिंतित रहेंगे। अध्ययन-अध्यापन में रुचि जागृत होगी। घरेलू खर्च से मन में कष्ट रहेगा। व्यवसायी को हानि हो सकती है। उदर-विकार बढ़ सकता है।
5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)
राजनीतिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करेंगे। बहन का रिश्ता बिगड़ सकता है। महिला मित्र से अनबन हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बहनोई से मन-मुटाव हो सकता है।
6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। बुजुर्ग लोग घुटनों के दर्द से परेशान होंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा करते समय अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें, चोरी का भय है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। ब्याज के पैसे मिल सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
रोजी-रोटी के लिए भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। धार्मिक स्थलों पर घूमने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ लुफ्त उठाएंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ प्राप्त हो सकता है।
9. धनु राशि का राशिफल (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
भाग्योदय होगा। लेखन क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पति-पत्नी में कलह हो सकती है। किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात होगी। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी।
10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)
क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। विदेश से लाभ प्राप्त होगा। सम्पत्ति के मामले में भाइयों से विवाद बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)
मन में कोई बात है जो किसी से कह नहीं पा रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों द्वारा लाभ मिल सकता है। बच्चों के बार-बार बीमार होने से मन चिंतित हो सकता है।
12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)
घर में मांगलिक कार्य करवाने से शांति महसूस होगी। किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है। गृह-प्रवेश करने का शुभ मुहूर्त है। पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण आर्थिक, स्वास्थ्य या व्यक्तिगत निर्णय के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है।
तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…


Download Android App
Download iOS App
















