मेष (ARIES) : (मार्च 21-अप्रैल 20)
आज निजी जिंदगी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेंगे। बिज़नेस से जुड़ा कोई इंपॉर्टेंट काम करेंगे। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का प्रेशर बढ़ेगा। घर के युवा के काम पर गर्व होगा। अपनी सेहत को लेकर कॉन्शस होंगे।
शुभ अंक: 22, शुभरंग : ब्लू
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल-20 मई)
स्वार्थ छोड़कर दान-धर्म पर ध्यान देंI नए प्रोजेक्ट पर अच्छी रिसचर्ज करें। जीवनसाथी से आज सरप्राइज मिल सकता है। ट्रैवलिंग काफी आरामदायक रहेगी।
शुभअंक: 17 शुभरंग : रेड
मिथुन (GEMINI) : (21 मई-21 जून)
दूसरों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे। लोगों पर भरोसा न करने की आदत छोड़ दें। जल्द लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं। किसी युवा की वजह से घर में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग : पीच
कर्क (CANCER) : (22 जून-22 जुलाई)
किसी के भले के लिए अनचाहा काम करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स के बीच कंपीटीशन बढ़ेगा। पैसों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग : क्रीम
सिंह (LEO) : (23 जुलाई-23 अगस्त)
बिज़नेस पार्टनर से सतर्क रहें। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। फिटनेस की ओर ध्यान देने के कारण स्वस्थ रहेंगे। कुछ लोग लंबे टूर पर जा सकते हैं।
शुभ अंक: 1 शुभरंग : पिंक
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त-23 सितंबर)
घर के लोगों की जिद के आगे झुकना पड़ेगा। किसी बीमार सदस्य की रिकवरी तेजी से होगी। किसी इवेंट में जाने का मौका मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ अंक: 15 शुभ रंग : ग्रीन
तुला (LIBRA) : (सितम्बर 24-अक्टूबर 23)
कुछ नया शुरू करने से पहले अच्छी रिसर्च करें। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ नया सीखने का योग है। सिंगल लोगों को योग्य साथी मिल सकता है। लंबे टूर पर जाते वक्त सावधान रहें।
शुभ अंक: 2 शुभरंग : मैजेंटा
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
नए स्किल्स पर काम करें, अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। छात्रों को दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग : येलो
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवम्बर-21 दिसम्बर)
छात्र अपने प्रतिद्वंद्वयों को मात दे सकते हैं। नेटवर्क स्ट्रॉन्ग होंगे। पैसों से जुड़े सही फैसले लाभ पहुंचा सकते हैं। किसी वीआईपी पार्टी से निमंत्रण मिल सकता है। छोटी बातों पर परेशान होना छोड़ दें।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग : सैफ्रॉन
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसम्बर-21 जनवरी)
अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। फिलहाल आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुछ डॉक्यूमेंट्स की वजह से आज व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी बदलना चाहते हैं, तो सीवी अपडेट करें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग : लाइट ब्लू
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी-19 फरवरी)
किसी की मदद से अधूरा काम पूरा हो सकेगा। प्लेसमेंट एजेंटों से उपयुक्त कैंडीडेट मिल सकता है। कहीं मोटा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। उधार दिया हुआ पैसा अभी वापिस नहीं मिलेगा।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग : क्रीम
मीन (PISCES) : (फरवरी 20-मार्च 20)
कठिन समय में सही फैसला आपको सफल बनाएगा। अपने लक्ष्यों कोलेकर क्लियर रहेंगे। आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। फिलहाल किसी की बातों में आकर निवेश न करें। जीवनसाथी के साथ भावुक पल बिताएंगे।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग : व्हाइट


Download Android App
Download iOS App



