2026 में एक बार फरवरी के महीने में सूर्य ग्रहण लग चूका है, लेकिन एक बार फिर से अगस्त के महीने सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खगोल विज्ञान और धार्मिक नजरिए से देखें, तो इसे काफी खास माना जाता है। 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी के महीने में लग चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगता है। इस साल इसका प्रभाव दो राशियों पर देखने को मिल रहा है, जिसमें कर्क राशि और मेष राशि शामिल हैं। आइए जानते हैं, Surya Grahan 2026 Date & Time के बारे में।
Surya Grahan 2026 Mein Kab Lagega: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 09 बजकर 4 मिनट से होगी, जिसका समापन 13 अगस्त को सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर होगा।
Surya Grahan Impact on Cancer Zodiac: कर्क राशि पर सूर्यग्रहण का प्रभाव
ये अगस्त का सूर्य ग्रहण इसी राशि में लगने जा रहा है, इसलिए कर्क राशि के लोगों को सबसे ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव, भ्रम और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा परेशान होने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ये समय जल्दी ही टल जाएगा। सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न बरतें, वरना गंभीर बीमारियां या दुर्घटनाएं हो सकती हैं। करियर और पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ लें।

Solar Eclipse Bad Effects on Aries: मेष राशि पर पड़ेगा इसका गहरा प्रभाव
अगर बात करें मेष राशि कि तो सूर्य ग्रहण के दौरान इन लोगों को अपने हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इस दौरान इन लोगों पर सूर्य का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है। सूर्य ग्रहण के दौरान धन हानि और खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है। अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, वरना करीबी रिश्तों में खटास आ सकती है। अगर आप कहीं बड़ी रकम निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इससे बचें अगर बात करें प्रेम संबंध कि तो ये काफी मजबूत होंगे।


Download Android App
Download iOS App




