मेष (ARIES) : उच्च शिक्षा की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। शोध संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आपके व्यवहार में गम्भीरता दिखेगी। सगे-संबन्धियों से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। कारोबार ठीक नहीं रहेगा।
वृष (TAURUS) : किसी उच्चाधिकारी द्वारा दण्डित हो सकते हैं। अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें। रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। गृहणियां अपने दैनिक जीवन में व्यस्त रहेंगी। परिवार में किसी सदस्य से ईर्ष्या हो सकती है।
मिथुन (GEMINI) : तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। कोई बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है। होम्योपैथिक की क्लीनिक का शुभारम्भ कर सकते हैं। पड़ोसी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
कर्क (CANCER) : भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते समय लोगों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा गम्भीर बीमारी हो सकती है। नया मकान खरीद सकते हैं। दूर-दराज की यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) :मन में नए कार्य के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। माता जी के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की पढ़ाई एवं उनके भविष्य को लेकर मन चिंतित होगा।
कन्या (VIRGO) : सन्तान सुख की प्राप्ति होगी। अभिनय की दुनिया में नाम रोशन करेंगे। अराजक तत्वों से दूर रहें, आपकी छवि खराब हो सकती है। बहन की सगाई व रिश्ता पक्का हो सकता है। तेज वाहनादि ध्यान से चलायें।
तुला (LIBRA) :देश-दुनिया की खबरों में रुचि रखेंगे। बच्चों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। पत्नी के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर अराजक तत्वों को फैलाने से रोकें। नये मित्रों से संपर्क बनेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : सैन्य क्षेत्र में साहस का प्रदर्शन करेंगे। मन में देश-प्रेम की भावना जाग्रित होगी। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेत्र विकार हो सकता है
धनु (SAGITTARIUS) : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लेखन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी का भय है। शुभ कार्य पर खर्च रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : बौद्धिक परिचर्चा में आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। परिवार के साथ किसी प्राकृतिक स्थलों पर घूमने जा सकते हैं। महिला मित्र से धोखा मिल सकता है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। बिगड़े काम बनेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : राजनयिक संबन्धों में कुछ खटाश आ सकती है। कार्यों में शत्रु व्यवधान उत्पन्न करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ सकते हैं। बहन की शादी को लेकर मन चिंतित रहेगा। सेहत का पूर्ण ध्यान रखें।
मीन (PISCES) :कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। बहन-बहनोई से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शुगर के मरीज अपनी सेहत का ध्यान रखें।


Download Android App
Download iOS App



