प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका जाने के रास्ते से अपने विमान के अंदर की झलक पेश करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की।
प्रधानमंत्री ने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें वह विशेष उड़ान के दौरान समय का उपयोग फाइलें देखने में करते दिखे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लंबी उड़ान में कागजात और फाइलों को देखने का अवसर मिल जाता है।’’

मोदी बुधवार को राजधानी दिल्ली से एयर फोर्स-1 बोईंग 777-337 ईआर विमान से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वह शुक्रवार को अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन से आमने सामने मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनकी रवानगी से पहले की तस्वीर जारी की थी।
शुक्रवार को ही बाइडन क्वाड देशों के पहले सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस सम्मलेन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी भाग लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



