आज का राशिफल (03 दिसम्बर 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (03 दिसम्बर 2023)

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
गोचर ग्रह बहुत ज्यादा अच्छे नहीं है। यदि आवश्यक नहीं हो तो यात्रा नहीं करनी चाहिए। बिजनेस में कुछ परेशानी का अनुभव होगा। क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो।
क्या करें – हनुमानजी के दर्शन करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
आश्लेषा नक्षत्र होने से आज का दिन काफी हद तक आपके लिए शुभ रहेगा। बेकार की चिंता में समय नष्ट नहीं करें। जो कुछ करना चाह रहे हैं उसे धरातल पर करें तो सफलता की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें – बैल को मीठा खिलाएं।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
बुध का नक्षत्र होने से कुछ हद तक आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। अच्छे समय का लाभ उठाएं। अपनी वाणी पर बने रहे तो भविष्य में कुछ बेहतर कर दिखाने में सक्षम हो सकेंगे।
क्या करें – 33 ग्राम चांदी का कड़ा धारण करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
हालांकि आज का दिन अच्छा परिणाम देने वाला है लेकिन सायं तक शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस यात्रा भी की जा सकती है। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
क्या करें – चिंटियों का दाना दें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
धन संबंधी ठोड़ी सी असुविधा रहेगी। जिसने वादा किया है वह अपने वादे पर सायद ही खरा उतरे इस लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी ध्यान दें तो आपकी बात खराब नहीं होगी। कल दिन अच्छा है।
क्या करें – चमेली के इत्र का प्रयोग करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
नक्षत्र और चन्द्रमा दोनों का गोचर अच्छा है। इसलिए महत्व के कामों को तवज्जों दें। जिससे मौकों का फायदा उठाया जा सके। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मांगलिक कार्यों में उपस्थिति रहेगी। यात्रा संभव है।
क्या करें – घर के मंदिर की उत्तर दिशा में छोटा ध्वज लगाए

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
बिजनेस की दृष्टि से दिन हालांकि बेहतर परिणाम देने वाला है लेकिन पारिवारिक स्तर पर कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। सभी को साथ लेकर चलने की आपकी पॉलिसी में विवाद की शंका बन सकती है।
क्या करें – लाल रंग की मौली कलाई में बांधें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
भाग्य स्थान का चन्द्रमा भाग्य वृद्धि के कुछ नवीन अवसर प्रदान कर सकता है। लेकिन यात्राआंे के कारण बिजनेस प्रभावित होने की आशंका भी बनी है। बिजनेस में कोई नया प्रपोज मिल रहा हो तो उसे स्वीकार कर सकते हैं।
क्या करें – धार्मिक स्थान की यात्रा करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। पारिवारिक यात्राओं को टालने की कोशिश करें अन्यथा शारीरिक परेशानी से स्वयं को अत्यधिक थका हुआ अनुभव करेंगे। बेहतर होगा कि घर पर रहें।
क्या करें – छोटी बांसुरी अपनी बैग में रखें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
बिजनेस पार्टनरशिप के किसी नये प्रपोजल पर बात हो सकती है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो सरकार की तरफ से कोई राहत भरी खबर मिलने के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा।
क्या करें – सफेद कपड़े पहने।

कुम्भ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
स्वास्थ्य का पाया कुछ कमजोर दिखाई देता है। इसलिए शरीर के प्रति कुछ अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। हाथों में दर्द की शिकायत हो सकती है। हालांकि विरोधियों की एक नहीं चलेगी और वे परास्त होंगे।
क्या करें – संध्या के समय पीले वस्त्रों का दान करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
बिजनेस में कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। सगाई-संबंधों को लेकर कोई शुभ सूचना प्राप्ति की संभावना बनती है। यदि आज कोई बिजनेस यात्रा करते हैं तो उसके सुखद और लाभदायी रहने की संभावना है।
क्या करें – किसी की सलाह से कार्य करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 91-6375962521

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।