मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
तनाव के बावजूद समय आपके पक्ष का है। कहीं से बिना मांगे ही सहयोग मिल जाने की संभावना दिखाई देती है। पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
क्या करें – कलाई में लाल धागा धारण करें।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का ही है। सोचे गए कार्याें के संपन्न होने की संभावना बनी रहेगी। मांगने पर लोगों का सहयोग मिल सकेगा।
क्या करें – श्रमिकों की सहायता करें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
अव्यवस्था के कारण मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। लोगों का सहयोग मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए अपने बलबूते पर ही किसी काम को हाथ में लें।
क्या करें – दो या दो से अधिक धातुओं मुद्रिका धारण करें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
नए की बजाए पुराने पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। प्रेम-प्रसंगों के रिश्तों में आपका पक्ष मजबूत होगा।
क्या करें – चन्द्र लाॅकेट धारण करें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
सेहत में कुछ सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। विरोधी और शत्रु पराजित हो सकेंगे। रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें – सूर्य यंत्र धारण करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
चिन्ता करने के स्थान पर अपने प्रयासों को बढाये। अभी समय आपके पक्ष का है। इसलिए थोड़ी कोशिशों के बाद ही सफलता मिल जाने की संभावना है।
क्या करें – लाइट ग्रीन रूमाल रखें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
चोट-मोच का भय रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं कही जायेगी। आज लाभ की स्थितिहोना सायद संभव नहीं होगा।
क्या करें – सफेद वस्त्र पहनें।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
प्रापर्टी की खरीद की चर्चा हो सकती है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी में बढोतरी होगी। लेकिन इसके साथ ही आपको कई विशेष सहूलियतें भी मिल सकती हैं।
क्या करें – लाल चंदन का तिलक करें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। जीवन साथी से सामंजस्य अच्छा बैठेगा। अविवाहितों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। भाग्य का साथ है।
क्या करें – सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
दिन अच्छा है। जरूर कोई नई बात सामने आयेगी। अपने प्रयासों में तेजी लाएं। कोई बड़ा बिजनस एग्रीमेन्ट हो सकता है।
क्या करें – हनुमानजी के दर्शन करें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
भाग्य में अवरोध होने से मन अशांत बना रहेगा। जो कुछ सोच रखा है उसका उल्टा होने की आशंका है। चित्त में उठाव हो सकता है। यात्रा न करें।
क्या करें – संभव हो तो मछलियों को दाना दें।
मीन – (दि दु थ झ ´ दे दो च चि)
मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है।
क्या करें – बैल को मीठा खिलाएं।
Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91+ 6375962521